दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले ही कई किसानों को पुलिस ने लिया हिरासत में

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले ही कई किसानों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को प्रदर्शन करने पहुंचे पंजाब-हरियाणा के सैकड़ों किसानों को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। किसानों ने 26 एवं 27 नवम्बर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया था। बीते दिनों फैसला हुआ था कि पंजाब, हरियाणा […]

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को प्रदर्शन करने पहुंचे पंजाब-हरियाणा के सैकड़ों किसानों को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

किसानों ने 26 एवं 27 नवम्बर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया था। बीते दिनों फैसला हुआ था कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों के किसान दिल्ली पहुंचेंगे, जबकि दूरदराज के राज्यों के किसान अपने प्रदेश एवं जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। 

किसानों के इस प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी दिल्ली से सटी सभी राज्यों की सीमाएं सील कर दी गई हैं। कई राज्यों के किसान दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ जद्दोजहद कर रहे हैं। 

इस बीच राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर के संसद मार्ग से गुरुवार को कुछ किसानों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि किसानों को दिल्ली पुलिस कहां पर लेकर जा रही है, इसकी जानकारी जब हिन्दुस्थान समाचार ने दिल्ली पुलिस से पूछा तो उन्होंने कुछ बताने से मना कर दिया।

स्वराज इंडिया पार्टी के नेता आशुतोष ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि कई किसान दिल्ली की सीमा में दाखिल हुए थे और आज जंतर-मंतर पर नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करने वाले थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने इन किसानों को प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कई नेताओं को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं हरियाणा की सीमा पर स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव को भी रोककर रखा गया है, ताकि वे दिल्ली में आकर प्रदर्शन ना कर सकें।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER