देश में लगातार जनसंख्या वृद्धि राष्ट्र के विकास में रोड़ा: मुन्ना

देश में लगातार जनसंख्या वृद्धि राष्ट्र के विकास में रोड़ा: मुन्ना

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी,पूर्वी चम्पारण। चम्पारण की धरती पर जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण को लेकर अब नगदाहाँ सेवा समिति पूरे जिले में व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाएगी। इस दिशा में अहम योगदान देने वाले देश के नामचीन सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। उक्त निर्णय नगदाहा सेवा समिति के एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। […]

मोतिहारी,पूर्वी चम्पारण। चम्पारण की धरती पर जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण को लेकर अब नगदाहाँ सेवा समिति पूरे जिले में व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाएगी। इस दिशा में अहम योगदान देने वाले देश के नामचीन सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। उक्त निर्णय नगदाहा सेवा समिति के एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक अध्यक्ष मुन्ना गिरी ने की। शहर के राजा बाजार स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित बैठक में संस्थापक अध्यक्ष श्री गिरि ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रहे जनसंख्या वृद्धि राष्ट्र के विकास में रोड़ा है, राष्ट्र एवं समाज के विकास के लिए जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाना अति आवश्यक है। यह क्षेत्रीय असंतुलन भी पैदा करता है, अगर जनसंख्या नियंत्रण नहीं हुआ तो आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक हो जाएगा। मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों से इस अभियान को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। वहीं डॉ ओमप्रकाश, प्रहलाद गिरी, अमरनाथ पांडे, प्रतिभा शर्मा ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के कारण ही देश में अशिक्षा बेरोजगारी आदि बढ़ रहा है। इस अभियान की सराहना करते हुए धर्मेंद्र सिंह, पीयूष रंजन शर्मा, मोहन गिरी, अरविंद मणि त्रिपाठी, रमाकांत द्विवेदी आदि ने कहा कि विभिन्न कारणों से पुत्र प्राप्ति के आवश्यक माना जाता है। लैंगिक भेदभाव समाप्त कर जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगाया जा सकता है। धन्यवाद ज्ञापन सागर सूरज व मंच संचालन रिपुसूदन तिवारी ने किया। मौके पर रमेश पंडित, योगेंद्र सिंह, पंकज कुमार, रजनीश कुमार, अवधेश कुमार, बब्लू श्रीवास्तव रोहित सिंह आदि उपस्थित थे।


Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER