नवसाक्षर महिलाओं की परीक्षा का आयोजन

नवसाक्षर महिलाओं की परीक्षा का आयोजन

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र में रविवार को बुनियादी नवसाक्षर महिलाओं की परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रखंड के छह केंद्रों को चयनित किया गया था। एक हजार 48 नवसाक्षरो का लक्ष्य सुनिश्चित था। वही एक  हजार 22 महिलाओं ने परीक्षा में भाग ली इस बावत केआरपी अनीता ने बताई की प्रत्येक […]
मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र में रविवार को बुनियादी नवसाक्षर महिलाओं की परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रखंड के छह केंद्रों को चयनित किया गया था। एक हजार 48 नवसाक्षरो का लक्ष्य सुनिश्चित था। वही एक  हजार 22 महिलाओं ने परीक्षा में भाग ली इस बावत केआरपी अनीता ने बताई की प्रत्येक साल महिलाओं को साक्षर कर परीक्षा के जरिए प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ बनकटवा केआरपी प्रीति कुमारी ने बताई की प्रखंड क्षेत्र के 4 विद्यालयों में परीक्षा ली गई। जिसमें ग्यारह सौ का लक्ष्य रखा गयाथा जहां 1034 महिलाओं ने भाग ली। वहीं मधुबन प्रखंड के पांच संकुल संसाधन केंद्र पर 719 नवसाक्षर महिलाओं ने परीक्षा में भाग लिया परीक्षा का अनुश्रवण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह, बीआरपी गोपाल कृष्ण व केआरपी संगीता सिन्हा  ने किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय मधुबन कन्या में 132, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलवा में 148, राजकीय मध्य विद्यालय खोदातपुर में 123, राजकीय मध्य विद्यालय बंजरिया में 23, राजकीय मध्य विद्यालय दुलमा में 85 नवसाक्षर महिलाओं ने परीक्षा में भाग लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित नवसाक्षर महिलाओं की उत्तर पुस्तिका की जांच के बाद जिला स्तर से साक्षरता प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रखंड के 51 शिक्षा सेवकों के द्वारा बेहतर ढंग से परीक्षा का संचालन किया गया।
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER