नागरिकता कानून के समर्थन में उमड़ी भीड़, वन्दे मातरम के नारों से गुंजा शहर

नागरिकता कानून के समर्थन में उमड़ी भीड़, वन्दे मातरम के नारों से गुंजा शहर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
राकेश कुमार- मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। शहर में रविवार को राष्ट्र रक्षा जागरण मंच के बैनर तले के सीएए के समर्थन में विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में भाजपा, आरएसएस, विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल, अभाविप के कार्यकर्ताओं के अलावे तमाम बुद्धिजीवियों जैसे अधिवक्ता, चिकित्सक व पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस में भारत माता […]
राकेश कुमार-
मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। शहर में रविवार को राष्ट्र रक्षा जागरण मंच के बैनर तले के सीएए के समर्थन में विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में भाजपा, आरएसएस, विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल, अभाविप के कार्यकर्ताओं के अलावे तमाम बुद्धिजीवियों जैसे अधिवक्ता, चिकित्सक व पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस में भारत माता की जय, वंदे मातरम के लगाए जा रहे नारों से पूरा शहर गुंजायमान होता रहा। वही जुलूस के दौरान युवाओं के द्वारा राष्ट्र के सम्मान में राष्ट्रवादी मैदान में, बांग्लादेशी घुसपैठियों भारत छोड़ो, आतंकवाद से हम देंगे आजादी, सामंतवाद से हम देंगे आजादी आदि के भी जमकर नारे लगते रहे।
लाखों की संख्या में लोग मोदी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे के साथ एवं सीएए के समर्थन में हाथों में तख्ती लिए शामिल हुए। कई लोग तिरंगा यात्रा के साथ हाथों में भगवा झंडा लिए भी नजर आए। जुलूस स्थानीय नरसिंह बाबा मंदिर से निकलकर टाउन थाना चौक, स्टेशन चौक, पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए मीना बाजार चौक होकर  नगर भवन मैदान पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए शिवहर सांसद रमा देवी ने कहा कि सीएए एवं एनआरसी के विरोध में भ्रम फैला कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ एवं उत्पाद भी मचाया जा रहा है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जुलूस का उद्देश्य सीएए कानून को लेकर लोगों में फैलाई जा रहे भ्रम को दूर करते हुए उन्हें जागरुक करना है।
वहीं भाजपा नेत्री डॉ हेना चंद्रा ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने यह कानून ला करके हिंदुओं के लिए बहुत बडा काम किया है। एक तरह से उपकार किया साथ-साथ उनको सम्मान भी दिया है। इस कानून का आदर हर संगठन एवं हर राजनीतिक दल को करना चाहिए, लेकिन गलत रूप में इसे पेश करके देश में अराजकता की स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। हमारा आज के रैली का मुख्य उद्देश्य है कि आम लोगों को सही जानकारी दी जाए यह कानून कहीं से भी भारतीय मुसलमानों के लिए खतरनाक नहीं है भारतीय मुसलमान तो हमारे भाई हैं, अपने भाई के खिलाफ देश कभी जा भी नही सकता। इस बात को समझना होगा।
सभा को संबोधित करते हुए विधान पार्षद बबलू गुप्ता ने कहा कि हिंदुओं की संस्कृति को समझना होगा। हिंदू संस्कृति सभी को समाहित करके चलने वाली संस्कृति है यह कहीं से तोड़ने वाली संस्कृति नहीं है। डॉ. लाल बाबू ने अपने संबोधन में कहा कि मुसलमान भाइयों डरने की कोई बात नहीं है देश आपका है और आप देश के है, कहीं से कोई खतरा नहीं है। चिरैया के विधायक ने भी संबोधित किया और कहा कि यह कानून देश में रहने वाले जो मुसलमान हैं उनके लिए कहीं से कोई खतरा नहीं है। कई अन्य लोगों ने भी सभा को संबोधित किया। मौके पर अखिलेश प्रसाद सिंह, अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव, डॉ.आशुतोष शरण, डॉ चंद्रसुभाष, धनन्जय सिंह, मीणा मिश्रा,भोला गुप्ता आलोक चंद्रा, पियूष रंजन, आनन्द सिंह, जगजीवन पासवान, प्रेम शंकर पासवान, मुन्ना गिरी आदि मौजूद रहे।
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER