नागरिकता बिल को समझे बगैर लोग कर रहे हैं अनावश्यक विरोध: सुभ्रस्था

नागरिकता बिल को समझे बगैर लोग कर रहे हैं अनावश्यक विरोध: सुभ्रस्था

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
अशोक वर्मा मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। शहर के राधाकृष्ण सिकारिया बीएड कालेज में संस्कृति उत्थान समिति द्वारा नागरिकता संशोधन के पक्ष मे आयोजित संगोष्ठी का उदघाटन प्रदेशध्यक्ष एवं टीवी एंकर तथा लेखिका शुभ्रासथा ने कहा कि लंबे समय के बाद देश को महान प्रधानमंत्री मिले है।कानून संशोधन समय-समय पर होता रहा है, लेकिन चुनाव मे बुरी तरह […]
अशोक वर्मा
मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। शहर के राधाकृष्ण सिकारिया बीएड कालेज में संस्कृति उत्थान समिति द्वारा नागरिकता संशोधन के पक्ष मे आयोजित संगोष्ठी का उदघाटन प्रदेशध्यक्ष एवं टीवी एंकर तथा लेखिका शुभ्रासथा ने कहा कि लंबे समय के बाद देश को महान प्रधानमंत्री मिले है।कानून संशोधन समय-समय पर होता रहा है, लेकिन चुनाव मे बुरी तरह से हारे सभी दल अपना भंडास नागरिकता कानून के नाम पर निकाल रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को पटरी पर लाने में दिन-रात लगे हुए हैं। देश संविधान से चलता है और संविधान में संशोधन समय-समय पर हमेशा हुआ है। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. शंभूनाथ सिकारिया, मुख्य अतिथि शुभ्रस्था, आरएसएस के प्रांतीय प्रचारक राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता ने कहा कि नागरिकता बिल को समझे बगैर अनावश्यक लोग इसका विरोध कर रहे हैं यह बिल देश के नागरिकों के खिलाफ नहीं है विदेश में जो लोग भारतीय मूल के हैं उन्हें किसी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है, यह कानून उनके लिए बनाया गया है, लेकिन गलत रूप में देश की जनता के समक्ष पेश कर के तमाम राजनीतिक दल के लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। उनसे भारी गलती हो रही है। शंभूनाथ शिकारिया ने कहा की देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और भारत का मान-सम्मान ऊंचा हुआ है। देश में बहुमत की जो सरकार होती है उस पर जवाबदेही बनती है कि देश को कैसे व्यवस्थित ढंग से चलावे और विश्व में देश का मान-सम्मान कैसे ऊंचा हो। आज नरेंद्र मोदी यह काम कर रहे है।  भारत का कानून राष्ट्र हित के लिए है। संबोधित करने वालों में आरएसएस के प्रदेश प्रचारक राणा डॉ. हेना चंद्रा, हरभजन सिंह, ममता  वर्मा, वीरेंद्र जालान आदि थे।
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER