नाबालिग प्रेमी फांसी के फंदे से झूले, शव मिलने के बाद सनसनी
पटना / सासाराम: जिले के नौहट्टा थाना अंतर्गत दारानगर गांव में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों एक ही गांव के निवासी थे। दोनो ने एक ही कमरे में एक ही फांसी के फंदे से झूल गए। घटना के बाद दोनो के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़कर प्रेमी युगल के शवों को अपने कब्जे में लिया। दोनों के परिजनों का कहना है कि उन दोनों के प्रेम प्रसंग की किसी को कोई जानकारी नहीं थी। दोनों नाबालिग 17 वर्षीय लड़की और 18 वर्षीय लड़के की उम्र कम बताई जा रही है।
ज्ञात हो की लड़की के पिता तथा भाई उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में मजदूरी करते हैं। घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था। घर में केवल लड़की की मां तथा भाभी ही हैं। जबकि लड़का रूपम पासवान दारानगर के ही पीड़ाबाद के जनार्दन पासवान का पुत्र था तथा तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
Comments