नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद में चली गोली , एक घायल

नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद में चली गोली , एक घायल

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बिहारशरीफ। नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में शनिवार को चली गोली में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि छतरपुर गांव निवासी बरन यादव और रामबदन यादव के बीच नाली के पानी के […]

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में शनिवार को चली गोली में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि छतरपुर गांव निवासी बरन यादव और रामबदन यादव के बीच नाली के पानी के निकास को लेकर पहले से विवाद चल रहा था ।आज  सुबह 8:00 बजे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच रोड़ेबाजी होने लगी।इसी बीच रामबदन यादव ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी जो  रामबरन यादव को कंधे में जा लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल बिंद में इलाज के लिए भर्ती कराया है।इस संबंध में थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें 7 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।बिंदथाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पहले से नाली के पानी के निकास को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था।एक पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई  गई है।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER