नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से मांगा एक और मौका

नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से मांगा एक और मौका

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से राज्य की सेवा करने का एक और मौका मांगा है। नीतीश कुमार लगातार वर्चुअल संवाद कर रहे हैं। हर दिन वे अलग-अलग जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ रहे हैं। वर्चुअल सम्मेलन के आखिरी दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच जिलों के कार्यकर्ताओं के […]

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से राज्य की सेवा करने का एक और मौका मांगा है। नीतीश कुमार लगातार वर्चुअल संवाद कर रहे हैं। हर दिन वे अलग-अलग जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ रहे हैं। वर्चुअल सम्मेलन के आखिरी दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ बात कर रहे थे। आज नीतीश कुमार ने वीडियो कॉफ्रेसिंग में बड़ा वादा किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज  जहानाबाद और अरवल के पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। वर्चुअल संवाद के दौरान उन्होने बिहार की जनता से सेवा का एक और मौका मांगा है। उन्होंने किसानों से वादा किया है कि इस बार आपने एक और मौका दिया तो किसानों के हर खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है। इस बार सरकार किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाएगी ताकि किसान भाइयों को पानी के अभाव में फसलों का नुकसान न उठाना पड़े। बता दें कि बिहार की कृषि व्यवस्था पूरी तरह बारिश पर निर्भर है। बारिश की कमी का खामियाजा बिहार में किसानों को फसलों का नुकसान उठा कर भरना पड़ता है। पंजाब-हरियाणा के मुकाबले बिहार की कृषि व्यवस्था काफी पिछड़ी हुई है जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। किसानों को मौसम की मार हर साल झेलनी पड़ती है।  नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को चुनावी पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं को राजद के 15 साल बनाम एनडीए के 15 साल का संदेश दिया और कहा कि वे जनता के बीच जाकर दोनों सरकारों के 15 साल के कार्यकाल की तुलना करें। उन्होंने युवाओं को राजद के शासनकाल की सच्चाई बताने की बात कही। जदयू की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव, 2020 को लेकर आक्रामक रणनीति तैयार की है। नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को विपक्ष के सवालों का जवाब देने का भी निर्देश दिया है। बता दें कि जदयू के वर्चुअल सम्मेलन का आज आखिरी दिन था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरवल और जहानाबाद के कार्यकर्ताओं से जुड़ने के बाद  औरंगाबाद के कार्यकर्ताओं से भी बात की।  बता दें कि नीतीश कुमार का नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम सात जून से चल रहा है।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER