नीतीश कुमार बोले- दिल्ली को मिलना चाहिए पूर्ण राज्य का दर्जा

नीतीश कुमार बोले- दिल्ली को मिलना चाहिए पूर्ण राज्य का दर्जा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि उन्होंने हमेशा से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग का समर्थन किया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जदयू हमेशा से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग के पक्ष में रही है। […]

दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि उन्होंने हमेशा से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग का समर्थन किया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जदयू हमेशा से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग के पक्ष में रही है।

नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। हम इस मांग के पक्ष में शुरू से ही रहे हैं, जैसे कि बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा की मांग करते रहे हैं। नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं और वह बुधवार को दिल्ली के बदरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मांग का समर्थन किया।

Read More बिगनी मलाहीन: लाशों की ढेर पर कोई घड़ियाली आँशु बहा रहा है,,,,,  

उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने वाले बिहारी अगर एक दिन काम नहीं करेंगे तो राष्ट्रीय राजधानी ठप हो जाएगी। पहले दिल्ली में बिहार के लोगों को अच्छे नजरों से नहीं देखा जाता था। बिहारी किसी पर बोझ नहीं है। मालूम हो कि पिछले दिनों दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अस्पतालों में बढ़ रहे लोड के लिए बिहारियों को भी जिम्मेदार ठहराया था

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार प्रचार करने में कम और काम करने में ज्यादा विश्वास रखती है। काम नहीं करने वाला ज्यादा प्रचार करता है, काम करने वालों को प्रचार की जरुरत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार विज्ञापन पर सबसे कम राशि खर्च करती है।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER