नौशहरा सेक्टर में पाक की गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद

नौशहरा सेक्टर में पाक की गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
राजौरी। पाक सेना ने राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में भी शुक्रवार सुबह संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। पाक द्वारा की गई इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे है। पाकिस्तानी सेना ने […]
राजौरी। पाक सेना ने राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में भी शुक्रवार सुबह संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। पाक द्वारा की गई इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे है।
पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार सुबह राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे नौशहरा सेक्टर में गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेक्टरों में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले भी दागे। इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय जवान भी मुहमोड़ दे रहे है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के किरनी, कस्बा तथा दिगवार सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे है। समाचार लिखे जाने तक किरनी, कस्बा तथा दिगवार सेक्टर में भी दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER