पावर सब स्टेशन में आई खराबी, गर्मी से हलकान हुए लोग

पावर सब स्टेशन में आई खराबी, गर्मी से हलकान हुए लोग

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
खगड़िया। खगड़िया पावर सबस्टेशन में खराबी आ जाने के कारण जिला मुख्यालय में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। ग्रामीण क्षेत्र के मथुरापुर, सनहौली, कमलपुर आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गया है। विद्युत आपूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता ने रविवार को  बताया कि खगरिया पावर सबस्टेशन के 10 मेगा वाट क्षमता वाला एक […]

खगड़िया। खगड़िया पावर सबस्टेशन में खराबी आ जाने के कारण जिला मुख्यालय में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। ग्रामीण क्षेत्र के मथुरापुर, सनहौली, कमलपुर आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गया है। विद्युत आपूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता ने रविवार को  बताया कि खगरिया पावर सबस्टेशन के 10 मेगा वाट क्षमता वाला एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया है जिसके कारण मथुरापुर और इसके आसपास क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय स्तर से समन्वय स्थापित कर खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही प्रभावित इलाके में अन्य क्षेत्र से बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम से ही शहर के चित्रगुप्त नगर, राजेंद्र नगर, सन्हौली सहित कई इलाकों में कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही थी। इधर दिन का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जिस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार खगड़िया जिले में दिन का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है ऐसी स्थिति में विद्युत आपूर्ति में रुकावट से लोगों का कामकाज काफी प्रभावित होगा। गर्मी का मौसम आने के साथ ही जिले के कई अन्य प्रखंडों में भी विद्युत आपूर्ति की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। महेशखूंट पावर सबस्टेशन में भी कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थी जिसकारण गोगरी और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुआ था।
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER