प्रवासी मजदूरों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 22 गंभीर रूप से घायल

प्रवासी मजदूरों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 22 गंभीर रूप से घायल

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल जा रही थी बस, केझिया घाटी में दुर्घटना रामगढ़।  जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत केझिया घाटी में प्रवासी मजदूरों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सोमवार को हुए हादसे में 22 प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कई अन्य मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं। रजरप्पा थाना […]

महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल जा रही थी बस, केझिया घाटी में दुर्घटना

रामगढ़।  जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत केझिया घाटी में प्रवासी मजदूरों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सोमवार को हुए हादसे में 22 प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कई अन्य मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं।
रजरप्पा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि बस (जीजे 11 टी- 1817) महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल जा रही थी। बस में 78 प्रवासी मजदूर सवार थे। दुलमी प्रखंड के केझिया घाटी में ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और पूरी बस पलट गई। यह घाटी सिकिदिरी और रजरप्पा थाना का सीमा क्षेत्र में है इसलिए दोनों थानों की पुलिस ने राहत कार्य चलाया। चार एंबुलेंस से सीकिदरी थाना प्रभारी ने घायलों को भेजकर रिम्स में भर्ती कराया। कुछ घायलों को गोला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
48 मजदूर महाराष्ट्र से चले थे, 30 छत्तीसगढ़ में हुए थे सवार
प्रवासी मजदूरों से भरी बस महाराष्ट्र से जब चली तो उसपर 48 मजदूर सवार थे। वे सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। रास्ते में बस चालक ने छत्तीसगढ़ में 30 मजदूरों को बस की छत पर बिठा लिया। उन लोगों को भी पश्चिम बंगाल ही जाना था। हादसे में सबसे अधिक नुकसान बस की छत पर बैठकर यात्रा कर रहे मजदूरों को हुआ है। गंभीर रूप से घायल मजदूरों में वही शामिल हैं, जो बस की छत पर बैठे थे। रजरप्पा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि बस के अंदर बैठे मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं।
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER