फिल्म अभिनेत्री रेखा ने कोरोना टेस्ट करवाने से किया इनकार

फिल्म अभिनेत्री रेखा ने कोरोना टेस्ट करवाने से किया इनकार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मुंबई। बांद्रा स्थित बैंडस्टैंड में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री रेखा ने मंगलवार को कोरोना टेस्ट करवाने से इनकार कर दिया। इससे मुंबई नगर निगम की टीम उनके बंगले के गेट से बैरंग लौट आई। मुंबई नगर निगम के बांद्रा विभाग के मुख्य हेल्थ आफिसर संजय फगे ने बताया कि फिल्म अभिनेत्री रेखा के बंगले का […]
मुंबई। बांद्रा स्थित बैंडस्टैंड में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री रेखा ने मंगलवार को कोरोना टेस्ट करवाने से इनकार कर दिया। इससे मुंबई नगर निगम की टीम उनके बंगले के गेट से बैरंग लौट आई।
मुंबई नगर निगम के बांद्रा विभाग के मुख्य हेल्थ आफिसर संजय फगे ने बताया कि फिल्म अभिनेत्री रेखा के बंगले का सुरक्षा रक्षक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद रेखा के बंगले के आसपास के 4 बंगलों के भी सुरक्षा रक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसे देखते हुए मुंबई नगर निगम की टीम रेखा व उनकी मैनेजर फरजाना तथा नौकरों की कोरोना जांच करने गई थी। लेकिन रेखा के बंगले का गेट नहीं खोला गया।
संजय ने रेखा की मैनेजर फरजाना से बात की। फरजाना ने बताया कि रेखा सहित बंगले में सभी लोग स्वस्थ हैं। कोरोना काल में बंगले का कोई भी सदस्य बाहर नहीं गया है और किसी के संपर्क में नहीं आया है। इसलिए बंगले में किसी की जांच और बंगले को सैनिटाइज करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद मुंबई नगर निगम कर्मी बंगले को बाहर से सैनिटाइज कर लौट गए। 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER