बिजली की तरह अब हर घर को मिलेगा शुद्ध जल: विनोद नारायण झा

बिजली की तरह अब हर घर को मिलेगा शुद्ध जल: विनोद नारायण झा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
हरसिद्धि,पूर्वी चम्पारण। गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरसिद्धि के समीप रविवार को जलापूर्ति योजना का उद्घाटन बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा, विधान पार्षद बब्लू गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्जलित कर किया। सभा की अध्यक्षता पीएचईडी के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने की तथा […]

हरसिद्धि,पूर्वी चम्पारण। गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरसिद्धि के समीप रविवार को जलापूर्ति योजना का उद्घाटन बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा, विधान पार्षद बब्लू गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्जलित कर किया। सभा की अध्यक्षता पीएचईडी के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने की तथा मंच संचालन भाजपा मंडलाध्यक्ष रवि विश्वकर्मा ने किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि जैसे हमारी सरकार ने घर-घर मे बिजली पहुंचाई है उसी तरह हम हर घर मे नल का शुद्ध पेयजल पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां शुद्ध जल पहुंचाना कठिन काम है वहां पीएचईडी विभाग जल पहुंचाएगा। सभी पंचायतो में नल-जल योजना से जल पहुंचाया जा रहा है। हालांकि बिहार में अन्य राज्यों की अपेक्षा पानी शुद्ध है। फिर भी सभी घरों को शुद्ध जल पहुंचना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उसके बाद भी यदि पानी मे खराबी आएगी तो प्यूरीफायर लगाकर शुद्ध जल पहुंचाया जाएगा। योजना की जानकारी देते हुए मंत्री श्री झा ने बताया कि बड़ी मीनार की जलापूर्ति योजना 1 करोड़ 66 लाख की है। पांच साल तक ठीकेदार को योजना की मरम्मती की जिम्मेदारी है। इसके लिए उक्त राशि से 25 प्रतिशत पांच साल तक ठीकेदार मरम्मती का कार्य करेंगे। जल मीनार के समीपवर्ती सोनबरसा पंचायत के वार्ड नं. एक के लोगों ने इस मीनार से जलापूर्ति की मांग की तो मंत्री ने 15 दिनों में काम शुरू करवाने का आदेश विभागीय अधिकारियों को दिया। उन्होंने बताया कि प्रकृति को बचाने के लिए जल-जीवन-हरियाली योजना चलाई गई है। इसकी सफलता के लिए 19 जनवरी को मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि 40 साल पहले हरसिद्धि में यह योजना शुरू हुई। 25 साल पहले पानी टँकी बनी उसके कुछ ही दिन बाद से जलापूर्ति बाधित हो गयी। जब विनोद नारायण झा 2017 में मंत्री बने उन्हें इस योजना के बारे में बताया गया और आज इसका उद्घाटन भी हुआ है। वहीं विधान पार्षद बब्लू गुप्ता ने कहा की जल ही जीवन है। इसलिए जीवन के लिए शुद्ध पेयजल आवश्यक है। मौके पर विधान पार्षद बबलू गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, पवन राज, शशि रंजन दुबे, सुरेंद्र सिंह, एम रहमान, मार्कण्डेय कुशवाहा, पूर्व मुखिया योगेन्द्र प्रसाद, जिप पति मंटू सिंह, कृष्णार्जुन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER