बिहार विस चुनाव :  दिन के एक बजे तक राजग 133 और महागठबंधन 100 सीटों पर आगे

बिहार विस चुनाव : दिन के एक बजे तक राजग 133 और महागठबंधन 100 सीटों पर आगे

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना। बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से मतों की गिनती चल रही है। दिन के एक बजे तक महागठबंधन से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) काफी आगे निकल गई है। राजग 133 सीटों पर आगे चल रही है जबकि महागठबंधन 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए। मिथिलांचल के […]
पटना। बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से मतों की गिनती चल रही है। दिन के एक बजे तक महागठबंधन से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) काफी आगे निकल गई है। राजग 133 सीटों पर आगे चल रही है जबकि महागठबंधन 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए।
मिथिलांचल के दरभंगा में सजय सरावगी 12 वें राउंड में 7333 मत से राजद के अमरनाथ गामी से आगे चल रहे हैं, जबकि जाले से भाजपा के जिवेश मिश्र 6077 मतो से आगे हैं। 
बांका की अमरपुर विधानसभा के छठे राउंड की मतगणना में कांग्रेस से जितेन्द्र सिंह 1000 वोट से आगे निकल गए हैं। दूसरे नंबर पर जदयू के जयंत राज हैं। जिले की बेलहर विधानसभा पर नौवां राउंड चल रहा है। जहां जदयू के मनोज यादव 7278 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। राजद उम्मीदवार यहां दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
पूर्णियांं के अमौर विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार एआईएमआईएम उम्मीदवार से 400 वोट से पीछे हैं। -वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट पर अब तक 19 राउंड खत्म हो चुके हैं। यहां पर जदयू के रिंकू सिंह 17423 वोटों के साथ कांग्रेस पर बढ़त बनाए हुए हैं।
मोतिहारी में भाजपा 2710 वोट से आगे है। रक्सौल में भी  भाजपा 8256 वोट से आगे है। सुगौली में वीआईपी 69 वोट से आगे। नरकटिया में राजद 411 वोट से आगे, मधुबन में भाजपा 1075 वोट से आगे, गोविंदगंज में भाजपा 5141 वोट से आगे, हरसिद्धि में भजपा 5628 वोट से आगे, कल्याणपुर से भाजपा 1289 वोट से आगे, पीपरा से भाजपा 2371 वोट से आगे चल रहे हैं। केसरिया में जदयू 339 वोट से आगे, चिरैया में राजद 844 वोट से आगे, ढाका में भजपा 7797 वोट से आगे, भोजपुर के बड़हरा में 16 वें राउंड में 1300 से भाजपा के पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप आगे हुए। शेष 6 सीटों पर अबतक महागठबंधन आगे है। 
नरकटियागंज से भाजपा की रश्मि वर्मा 2423 वोट से फिर आगे निकल गयी हैं। कदवा विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार सूरज प्रकाश राय 1530 मतों से कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर शकील अहमद खान से आगे चल रहे हैं। मनिहानी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनोहर प्रसाद सिंह 4200 मत से आगे चल रहे हैं। यहां से दूसरे नंबर जदयू के शंभू सुमन हैं। बलरामपुर विधानसभा सीट पर माले उम्मीदवार महबूब आलम 21081 मतों से आगे चल रहे हैं। वीआईपी के वरुण झा दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। गोविंदपुर विधानसभा सीट पर आठवां राउंड शुरू हो गया है। आठवें राउंड में राजद के मोहम्मद कामरान 6983 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर जदयू उम्मीदवार पूर्णिमा यादव हैं।
  
कटिहार विधानसभ में बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद 603 मत से राजद के रामप्रकाश महतो से आगे चल रहे थे।कोढ़ा विधानसभा में भाजपा की कविता पासवान 8158 मतों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर पूनम पासवान हैं। प्राणपुर विधासभा क्षेत्र में भाजपा की निशा सिंह 6570 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार तौकीर हैं।
साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट पर राजद के सतानंद सम्बद्ध 9880 वोटों से आगे चल रहे हैं। मटिहानी विधानसभा सीट पर सीपीएम के राजेन्द्र प्रसाद सिंह 4966 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। तेघरा विधानसभा सीट से सीपीआई उम्मीदवार राम रतन सिंह 480 वोटों से बढ़त बनाए हैं। कल्याणपुर विधानसभा पर पहले राउंड की मतगणना में जदयू उम्मीदवार 2359 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर माले उम्मीदवार हैं।
विभूतिपुर विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना में सीपीआई उम्मीदवार 3133 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। जदयू उम्मीदवार दूसरे नंबर पर हैं। सरायरंजन के पहले राउंड की मतगणना में राजद उम्मीदवार 2800 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर जदयू उम्मीदवार हैं। मोहिउद्दीन नगर विधानसभा सीट पर चार राउंड पूरे हो गए हैं। अब तक यहां राजद उम्मीदवार 10164 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार हैं। रोसडा विधानसभा पर भी चौथे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक यहां से भाजपा उम्मीदवार 10811 वोटों के साथ बढ़ पर हैं। दूसरे नंबर की बात करें तो इस सीट पर फिलहाल कांग्रेस है।
हसनपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना में जदयू 7958 वोटों से आगे है। राजद उम्मीदवार दूसरे नंबर पर हैं। -उजियारपुर विधानसभा सीट पर प्रथम रांड की मतगणना में राजद उम्मीदवार 2290 वोटों के आगे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार दूसरे नंबर पर बने हैं। वारिसनगर विधानसभा पर पहले राउंड की मतगणना में माले उम्मीदवार ने 2938 वोटों के साथ बढ़ते बनाए हुए हैं। जदयू उम्मीदवार फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं। मसौढ़ी विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना जारी है।
 अब तक आरजेडी उम्मीदवार 2021 वोट से आगे चल रहे हैं। बांकीपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार नितिन नवीन 2000 वोट से आगे चल रहे हैं। -बढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस सतेंद्र बहादुर सिंह 1400 वोट से आगे हैं। फतुहा विधानसभा से बीजेपी करीब 700 वोटों से आगे चल रही है। हसनपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड क मतगणना में तेज प्रताप 1542 वोट से पीछे हैं। मखदुमपुर विधानसभा सीट पर राजद उम्मीदवार चार हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। घोसी विधानसभा सीट से माले उम्मीदवार जदयू पर 3444 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में तीन राउंड में राजद उम्मीदवार 1195 मत से जदयू उम्मीदवार कृष्ण नंदन वर्मा से आगे चल रहे हैं। 
 मधेपुरा के आलमनगर विधानसभा सीट के चौथे राउंड में जदयू के नरेन्द्र नारायाण यादव 11056 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर राजद के नवीन निषाद हैं। जमुई जिला के चकाई विधानसभा क्षेत्र से चौथे राउंड के बाद निर्दलीय उम्मीदवार सुमित सिंह लगभग 100 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के संजय प्रसाद से आगे चल रहे हैं। चनपटिया विधानसभा सीट पर सातवें राउंड की मतगणना खत्म होने पर भाजपा के उमाकांत सिंह 6656 से आगे चल रहे हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER