बेकार नहीं जाएगी वीर सपूतों की शहादत  :श्वेता सिंह

बेकार नहीं जाएगी वीर सपूतों की शहादत :श्वेता सिंह

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
आरा। भोजपुर के वीर सपूत की एलएसी पर  शहादत से जिले में गम और गुस्से का माहौल  है। भारत -चीन  सीमा  पर धोखे से 20 भारतीय सैनिकों को मार दिए जाने से पूरे देश मे आक्रोश है। भारत के इन शहीद जवानों ने शहादत के पहले अपनी वीरता का परिचय भी दिया है और चीनी सैनिकों को […]

आरा। भोजपुर के वीर सपूत की एलएसी पर  शहादत से जिले में गम और गुस्से का माहौल  है। भारत -चीन  सीमा  पर धोखे से 20 भारतीय सैनिकों को मार दिए जाने से पूरे देश मे आक्रोश है। भारत के इन शहीद जवानों ने शहादत के पहले अपनी वीरता का परिचय भी दिया है और चीनी सैनिकों को खदेड़ -खदेड़ का मारा है। भोजपुर के ज्ञानपुर गांव के शहीद चंदन यादव के साथ ही देश के के 20 शहीद जवानों के प्रति भोजपुर जिले के सकडी ग्राम पंचायत की मुखिया और भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती श्वेता सिंह ने अपनी  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारत माता का सच्चा सपूत बताया है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करते -करते इन वीर जवानों ने अपनी शहादत दी है। उन्होंने कहा कि चीन के सैनिकों ने धोखे से हमारे सैनिकों को शहीद किया है और भाजपा व पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार चीन को जवाब देने की तैयारी में है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती श्वेता सिंह ने वीर जवानों को अपनी और अपने क्षेत्र की जनता की तरफ से  श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इन वीर जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।  

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER