बेगूसराय में पुलिस टीम पर हमला,  होमगार्ड जवान की मौत

बेगूसराय में पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड जवान की मौत

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेगूसराय। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद  हैंं। हालत यह है कि अब यहां  पुलिस भी अपनी सुरक्षा करने में  नाकाम हो रही है। शुक्रवार की देर शाम यहां दो महिलाओं की  हत्या मामले में पुलिस अभी उलझी ही थी कि रात में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की गश्ती टीम पर हमला कर ड्यूटी पर […]

बेगूसराय। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद  हैंं। हालत यह है कि अब यहां  पुलिस भी अपनी सुरक्षा करने में  नाकाम हो रही है। शुक्रवार की देर शाम यहां दो महिलाओं की  हत्या मामले में पुलिस अभी उलझी ही थी कि रात में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की गश्ती टीम पर हमला कर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिला मुख्यालय के वीर कुंवर सिंह चौक पन्हास के पास की है। मृत होमगार्ड जवान का नाम राजवर्धन रंजन उर्फ पिंटू कुमार है।वह मंझौल पंचायत-तीन का रहने वाला था। राजवर्धन के पिता हरेराम सहनी भी होमगार्ड के जवान हैं तथा राजवर्धन ने इसी साल फरवरी से ड्यूटी शुरू की थी। होम जवान की हत्या से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।परिजन के साथ-साथ साथी जवान भी काफी आक्रोशित हैंं। इस दौरान इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लोहियानगर ओपी की पुलिस देर रात करीब 12 बजे पन्हास चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को जब रोका गया तो उसने रोकने वाले जवान के साथ विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान गश्ती में साथ चल रहा राजवर्धन रंजन ने जब नजदीक पहुंचा तो बेखौफ बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए।  गश्ती दल राजवर्धन को लेकर सदर अस्पताल गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने गोलीबारी करने वाले को हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है तथा बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल में जुट गए हैं। लेकिन महज कुछ घंटों के दौरान जिले में हुई तीन हत्याओं से हड़कंप मच गया है तथा लोग दहशत में हैं। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान मई में बेगूसराय में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हो गए हैं। यहां बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजयुमो के जिला महामंत्री धीरज भारद्वाज समेत कई लोगों को मौत की नींद सुला दी है। शुक्रवार की देर शाम भी डंडारी एवं नावकोठी थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ गोली मारकर दो महिलाओं की हत्या कर दी गई जबकि दो लोग अस्पताल में जिंदगी -मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER