बेगूसराय में बवाल, सिक्स लेन पुल के लिए अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव 

बेगूसराय में बवाल, सिक्स लेन पुल के लिए अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव 

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेगूसराय। बेगूसराय के सिमरिया में गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल की जद में आए घरों को हटाने के दौरान शुक्रवार को सिमरिया बिंद टोली में बवाल मच  गया। अतिक्रमण हटाने गए मजदूर एवं पुलिस बल पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया है जिसके बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई ।  पथराव होने के बाद […]
बेगूसराय। बेगूसराय के सिमरिया में गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल की जद में आए घरों को हटाने के दौरान शुक्रवार को सिमरिया बिंद टोली में बवाल मच  गया। अतिक्रमण हटाने गए मजदूर एवं पुलिस बल पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया है जिसके बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई ।  पथराव होने के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया है। बताते   हैं कि पथराव के दौरान भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्वों ने  गोलीबारी  भी की । हालांकि गोलीबारी की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पथराव के दौरान भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्वों  ने कई राउंड हवाई फायरिंग की है। पुलिस पर पथराव की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से सदर एसडीओ एवं डीएसपी एक दर्जन से अधिक थाना की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा वहां कैंप कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है तथा अतिक्रमण हटाने का काम फिर से शुरू कर दिया गया है। 
  बता दें कि गंगा नदी पर सिमरिया घाट एवं औंटा के बीच 1161 करोड़ की अनुमानित लागत से बन रहे पुल का शिलान्यास 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोकामा में किया था। इसके बाद से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राजेन्द्र सेतु के समानांतर पूरब की ओर छह लेन के करीब दो किलोमीटर लंबे नये  पुल का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है। लेकिन सिक्स लेन पुल के एप्रोच पथ के एलाइनमेंट के रास्ते में मल्हीपुर दक्षिणी पंचायत की सिमरिया घाट बिंद टोली में सरकारी जमीन पर घर बनाकर रह रहे लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि हम लोग विकास के काम का विरोध नहीं करते हैं। लेकिन गरीब लोगों के घर टूट जाएंगे, और उन्हें खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर होना पड़ेगा, इसके लिए प्रशासन विस्थापितों को वास भूमि, आवास योजना का लाभ और अस्थाई घर बनाने के लिए निर्माण सामग्री और पुल निर्माण में स्थानीय युवकों को रोजगार दे। 
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER