बेगूसराय में 30 हजार से अधिक लोगों ने किया योग

बेगूसराय में 30 हजार से अधिक लोगों ने किया योग

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेगूसराय। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को हर ओर निरोग रहने के लिए यहां योगासन का आयोजन किया गया। 21 जून 2015 से हर वर्ष यहां 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर इस वर्ष कहीं कोई सामूहिक कार्यक्रम नहीं हुआ । विश्व में भारतीय संस्कृति […]

बेगूसराय। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को हर ओर निरोग रहने के लिए यहां योगासन का आयोजन किया गया। 21 जून 2015 से हर वर्ष यहां 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर इस वर्ष कहीं कोई सामूहिक कार्यक्रम नहीं हुआ । विश्व में भारतीय संस्कृति का परचम लहराने वाले इस दिवस के अवसर पर बेगूसराय में 30 हजार से अधिक लोगों ने अपने-अपने घरों में विभिन्न योगासन किये। परिवार के बड़े लोगों को योग करते देख बच्चों ने भी जमकर उसकी नकल की। इस साल योग दिवस का थीम था ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ है और सैकड़ों लोगों ने सुबह से ही इस अवसर पर आज विभिन्न डिजिटल समारोहों में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषंगी इकाई क्रीड़ा भारती, अखिल विश्व गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय जागरण मंच, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अलावा अन्य विभिन्न संघ-संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही अपने -अपने तरीके से योगाभ्यास किया। इस दौरान हजारों लोगों ने अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का निश्चय लिया। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपने आवास पर योग किया तथा लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं दींं। गिरिराज सिंह ने कहा कि योग, शरीर और मन, क्रिया और विचार, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक साधन है। संपूर्ण मानवता को भारतीय संस्कृति के इस अनमोल उपहार को मोदी जी ने अपने प्रयासों के माध्यम से वैश्विक स्वीकृति दिलाई है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ने योग को अपनाया है। योग समूचे विश्व को एक कर रहा है। सभी धर्म, रंग और जात-पात के लोग हिंदुस्तान की इस विरासत को अपना रहे हैं तो संपूर्ण विश्व के साथ हमने भी योग दिवस मनाया। 

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER