भागलपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
भागलपुर। भागलपुर एसएसपी आशीष भारती ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने हत्या के अलग- अलग दो मामलों  में दो अभियुक्तों  को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने  बताया कि 01 जून को सबौर थानांतर्गत ग्राम-राजपुर में दो पक्षों के बीच जमीन के बँटबारा संबंधित विवाद को लेकर चाकू से हत्या की  गयी […]

भागलपुर। भागलपुर एसएसपी आशीष भारती ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने हत्या के अलग- अलग दो मामलों  में दो अभियुक्तों  को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने  बताया कि 01 जून को सबौर थानांतर्गत ग्राम-राजपुर में दो पक्षों के बीच जमीन के बँटबारा संबंधित विवाद को लेकर चाकू से हत्या की  गयी थी। इस  संदर्भ में सबौर थाना में मामला दर्ज किया गया था। एसएसपी ने बताया कि इस मामले  में संलिप्त सात नामजद अभियुक्तों की तुरंत  गिरफ्तारी के लिए  सबौर के थानाध्यक्ष  को निर्देश दिया गया था। इस निर्देश पर छापामारी करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। घटना  में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जारी छापामारी के क्रम में मंगलवार की  रात  एक अन्य नामजद अभियुक्त मो. विन्हा उर्फ सिराज  को सबौर थानाक्षेत्र के राजपुर से गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्त मो. विन्हा का अपराधिक इतिहास रहा है। एसएसपी ने बताया कि सजौर थानांतर्गत अभय सिंह को गांव के ही कुछ लोगों ने  कड़सी, गड़ासा एवं लाठी से बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया था  जिसकी  इलाज के क्रम में मृत्यु हो गयी। इस मामले में मृतक की  पत्नी सुनीता देवी के फर्दबयान के आधार पर चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए सजौर थाना में  मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने  छापामारी करते हुए हत्या  में संलिप्त एक नामजद अभियुक्त प्रकाश सिंह  को सजौर मौजा स्थित घटरा बहियार से गिरफ्तार किया ।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER