भाजपा नेताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ राजघाट पर किया प्रदर्शन

भाजपा नेताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ राजघाट पर किया प्रदर्शन

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विफलता का आरोप लगाते हुए रविवार को राजघाट पर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन में पार्टी के सभी विधायक और प्रमुख पदाधिकारी एवं […]

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विफलता का आरोप लगाते हुए रविवार को राजघाट पर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन में पार्टी के सभी विधायक और प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष बिधूड़ी समेत सभी विधायकों को हिरासत में ले लिया और उन्हें राजेन्द्र नगर पुलिस स्टेशन ले आई। हालांकि उनको कुछ घंटों के बाद छोड़ दिया गया। इससे कुछ दिन पहले निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने राजघाट पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ धरना- प्रदर्शन किया था। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार से मांग की है कि मौजूदा समय दिल्ली के सभी अस्पतालों में लोगों का समुचित इलाज हो। लोगों को इलाज के लिए दर-दर न भटकना पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि अस्पतालों के बाहर लोग दम तोड़ रहे हैं और मुख्यमंत्री अपनी राजनीति में व्यस्त हैं। प्रतिदिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केजरीवाल नए-नए मुद्दों को उठाकर अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश में लगे रहते हैं। अगर विज्ञापन पर खर्च किए हुए करोड़ों रुपये केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने में लगाया होता तो आज दिल्ली की स्थिति बेहतर होती। नेता प्रतिपक्ष बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने तो जैसे ठान लिया है कि दिल्ली को बर्बाद करके छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठकर एक व्यक्ति इतना अमानवीय और संवेदनहीन कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा कि समय रहते केजरीवाल सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने की उचित व्यवस्था नहीं कि जिसका परिणाम यह हुआ कि दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 27 हजार से भी ज्यादा मामले हैं। इस अवसर पर भाजपा के सभी विधायक मोहन सिंह बिष्ट, ओपी शर्मा, अनिल बाजपेई, जितेंद्र महाजन, अभय वर्मा, अजय महावर के अलावा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER