भोजपुर की  मुखिया श्वेता सिंह बनी भाजपा महिला मोर्चा

भोजपुर की मुखिया श्वेता सिंह बनी भाजपा महिला मोर्चा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
आरा।भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेत्री और प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्वेता सिंह को नवगठित राज्य कमिटी में प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखण्ड की सकडी ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती श्वेता सिंह संदेश विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हैं ।वे कोरोना जैसी आपदा की घड़ी में लगातार दिन रात की […]

आरा।भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेत्री और प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्वेता सिंह को नवगठित राज्य कमिटी में प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। 
भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखण्ड की सकडी ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती श्वेता सिंह संदेश विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हैं ।
वे कोरोना जैसी आपदा की घड़ी में लगातार दिन रात की परवाह किए बिना संदेश के गरीबोंं,जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री का वितरण करा रही हैंं। 
यही नहींं, संदेश के कई गांवों को सेनेटाइज कराकर उन्हें संक्रमण मुक्त भी कराया है। क्षेत्र के लोगों को साबुन,सेनेटाइजर,मास्क,अनाज के पैकेट आदि कई सामग्रिय दो महीने से निरंतर वितरित कराने का बेड़ा उठाया है। 
भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता के इन कार्यो की न सिर्फ उन्हीं की पार्टी के नेता बल्कि दूसरे दलों के नेताओंं ने भी प्रशंसा की है। पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता बनने पर भाजपा और उससे जुड़े मंच,मोर्चे के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही संदेश के लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है। 

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER