मछली पकड़ने वाली नाव समुद्र में डूबी, 6 मछुआरे लापता

मछली पकड़ने वाली नाव समुद्र में डूबी, 6 मछुआरे लापता

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेंगलुरु। कर्नाटक के उल्लाल में स्थित समुद्र के पश्चिमी भाग के पास कई समुद्री मील दूर अरब सागर में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूबने से 6 मछुआरे लापता हो गए हैं जबकि 19 सकुशल लौट आये हैं। हादसे के समय नाव पर कुल 25 मछुआरे सवार थे। लापता हुए मछुआरों […]
बेंगलुरु। कर्नाटक के उल्लाल में स्थित समुद्र के पश्चिमी भाग के पास कई समुद्री मील दूर अरब सागर में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूबने से 6 मछुआरे लापता हो गए हैं जबकि 19 सकुशल लौट आये हैं। हादसे के समय नाव पर कुल 25 मछुआरे सवार थे। लापता हुए मछुआरों को खोजने का अभियान जारी है। 
‘श्रीरक्षा’ नामक मछली पकड़ने वाली यह नाव बोलार निवासी प्रशांत की थी, जो सोमवार को प्रात: काल से पहले मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गया था। नाव पर कथित तौर पर 25 मछुआरे थे। 25 मछुआरों में से 19 सुरक्षित लौट आये हैं।मछुआरों के नेता नितिन कुमार ने बताया कि शेष लापता 6 मछुआरों को खोजने और बचाव अभियान में मदद करने के लिए दुर्घटनास्थल पर कई नौकाएं भेजी गईं हैं। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER