मध्य प्रदेश: रफ्तार का कहर, डम्पर-बोलेरो की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश: रफ्तार का कहर, डम्पर-बोलेरो की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
सतना। जिले के नागौद थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना का करण वाहनों की तेज रफ्तार है। मृतकों में तीन महिलाएं और सात माह का एक बच्चा भी शामिल है। वहीं घायलों की हालत गंभीर है। सभी को रीवा के […]

सतना। जिले के नागौद थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना का करण वाहनों की तेज रफ्तार है। मृतकों में तीन महिलाएं और सात माह का एक बच्चा भी शामिल है। वहीं घायलों की हालत गंभीर है। सभी को रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, रीवा का एक विश्वकर्मा परिवार रविवार को पन्ना में शोक के एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से सभी लोग एक बोलेरो एमपी 17 सीसी 0441 में  वापस आ रहे थे। रात करीब 11.30 बजे नागौद थाना क्षेत्र के रेरुआ मोड़ पर तेज रफ्तार एक डम्पर एमपी- 68-एच- 0112 से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। तब तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र जैन व अन्य पुलिस अधिकारी मयफोर्स मौके पर आ गए।

नागौद थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि बोलेरो में बच्चों समेत परिवार के 11 लोग सवार थे। इनमें से बोलेरो चालक और विश्वकर्मा परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 60 वर्षीय गीता बाई पत्नी साधो विश्वकर्मा, 55 वर्षीय रामजी पुत्र राम निहोर विश्वकर्मा, 35 वर्षीय अरुण पुत्र राम शिरोमणि विश्वकर्मा, 23 वर्षीय लाला बाई पत्नी अरुण विश्वकर्मा, 38 वर्षीय शिवा पत्नी रामजी विश्वकर्मा, वाहन चालक 55 वर्षीय सागर सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह तथा  सात महीने का गुड्डू पुत्र अरुण विश्वकर्मा शामिल है। इनके अलावा गुलाब कली (35), फूल कली (48), शिव शंकर (17) पुत्र रामजी विश्वकर्मा, आशीष (16) पुत्र राम कुशल विश्वकर्मा और सात वर्षीय छोटू पुत्र अरुण विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हैं। डंपर के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर गहरा दु:ख जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट किया है- ‘सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय कालकल्वित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER