महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गयी

महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गयी

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
रांची। महेंद्र सिंह धोनी के रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित सिमलिया के फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही अरगोड़ा क्षेत्र स्थित हरमू आवास की भी सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया  पर उनकी 5 साल की […]
रांची। महेंद्र सिंह धोनी के रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित सिमलिया के फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही अरगोड़ा क्षेत्र स्थित हरमू आवास की भी सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया  पर उनकी 5 साल की बेटी जीवा को लेकर अभद्र धमकी दी गयी है। धमकी के बाद रांची पुलिस अलर्ट हो गई है । सिमलिया इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी पहले से ज्यादा करने का वरीय अधिकारियों ने निर्देश दिया हैं। आदेश के बाद रातू थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल ने शनिवार को धोनी के फार्म हाउस का सुरक्षा से संबंधित जायजा भी लिया।
इसके अलावा धोनी के घर के बाहर स्टैटिक फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। धोनी की पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम में अकाउंट पर यह धमकी मिली है। अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने चेतावनी दी  और कहा गया है कि जल्दी ऐसा कमेंट करने वाला व्यक्ति कानून की गिरफ्त में होगा। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शनिवार को बताया कि कानून के हाथ लंबे हैं और जल्द ही अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले को लेकर तकनीकी शाखा काम कर रही हैं। एहतियात के तौर पर धोनी के फॉर्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER