मुंबई में इमारत गिरने से 6 मरे और 18 घायल, 24 बचाए गए

मुंबई में इमारत गिरने से 6 मरे और 18 घायल, 24 बचाए गए

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मुंबई। मुंबई के फोर्ट इलाके में 80 साल पुरानी 5 मंजिली भानुमति इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में शुक्रवार सुबह तक इमारत के मलवे से 24 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।जबकि 18 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जी.टी.अस्पताल व जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। […]
मुंबई। मुंबई के फोर्ट इलाके में 80 साल पुरानी 5 मंजिली भानुमति इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में शुक्रवार सुबह तक इमारत के मलवे से 24 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।जबकि 18 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जी.टी.अस्पताल व जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 3 की स्थिति चिंताजनक है। 
नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) के कमांडर आशीष कुमार के अनुसार फोर्ट इलाके की यह बिल्डिंग गुरुवार की रात को ढह गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया था। अब तक घटनास्थल से 24 लोगों को जीवित निकाला गया है। मलबे से 6 मृतकों का शव भी निकाला जा चुका है। मलबे में अभी भी एक व्यक्ति के दबे होने की आशंका है, इसलिए उसे ढ़ूढने के लिए डॉगस्कॉड की मदद ली जा रही है। 
उल्लेखनीय है कि गुरुवार शाम को मुंबई के फोर्ट इलाके में भानुमति इमारत गिर गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायरब्रिगेड की छह गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंची थी। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया था। इस घटना के मृतकों में जोखना मेवालाल गुप्ता(70), कुसुम गुप्ता(45) और पडुलाल गुप्ता की पहचान की जा चुकी है। अन्य तीन मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।  
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल को आवश्यक दिशा निर्देश दिया था। 
महापौर किशोरी पेडणेकर ने बताया कि यह इमारत जर्जर घोषित की जा चुकी थी और इमारत के मरम्मत को मार्च महीने में ही अनुमति दी गई थी। इमारत को खाली भी करवा लिया गया था। लेकिन लॉकडाउन के दौरान यहां 8 परिवार फिर से रहने लगे थे। महापौर ने कहा कि इमारत के मालिक ही इस घटना के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है,उस पर मानव वध का मामला दर्ज किया जाएगा। 
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER