मुखिया ने सस्ते और सिंगल लेयर वाले मास्क का किया वितरण, ग्रामीणों का विरोध शुरु

मुखिया ने सस्ते और सिंगल लेयर वाले मास्क का किया वितरण, ग्रामीणों का विरोध शुरु

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
भागलपुर। राज्य सरकार के निर्देश को दरकिनार करते हुए जिले के अकबरनगर में मुखिया ने सस्ते और सिंगल लेयर वाले मास्क का गुरुवार को वितरण किया। सरकार ने अपने आदेश में साफ कहा है कि पंचायत के मुखिया जीविका समूह या फिर खादी भण्डार से मास्क लेकर ही लोगों के बीच वितरण करें। लेकिन अकबरनगर […]

भागलपुर। राज्य सरकार के निर्देश को दरकिनार करते हुए जिले के अकबरनगर में मुखिया ने सस्ते और सिंगल लेयर वाले मास्क का गुरुवार को वितरण किया। सरकार ने अपने आदेश में साफ कहा है कि पंचायत के मुखिया जीविका समूह या फिर खादी भण्डार से मास्क लेकर ही लोगों के बीच वितरण करें। लेकिन अकबरनगर पंचायत के कई वार्डो में मुखिया पति दिलीप गुप्ता द्वारा पांच रुपये में मिलने वाला घटिया मास्क और पांच-पांच रुपये मूल्य के घटिया क्वालिटी के साबुन का वितरण किया। इसको लेकर अकबरनगर पंचायत के छोटी श्रीरामपुर कोठी में वार्ड पांच के ग्रामीण विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि मुखिया ने न केवल सरकार द्वारा तय मानकों का ख्याल नहीं रखा बल्कि आम नागरिकों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ किया है। पंचायत के मुखिया सरकार के आदेशों की अवहेलना करते केवल घटिया किस्म के मास्क व साबुन वितरण कर रहे हैं। मास्क एकदम घटिया कपड़ा का बना हुआ है। एक से अधिक बार उपयोग नही किया जा सकता है। जहां तक कि सरकार कोरोना वायरस जैसे महामारी से लड़ने हेतु हर एक पंचायत को पंचम वित्त आयोग से लाखो रूपये दिया है। वहीं पंचायत के मुखिया इसे खानापूर्ति कर लूटने में लगे हैं। कुछ दिन पहले भी कई वार्डो में मुखिया द्वारा घटिया किस्म का मास्क व साबुन वितरण किया गया है। वितरण किये गए घटिया किस्म के सिंगल लेयर वाले मास्क से संक्रमण का बचाव नही किया जा सकता है। इस सम्बंध में वार्ड पांच सदस्य से पूछे जाने पर कहा कि मुखिया द्वारा जो मास्क और साबुन उपलब्ध करवाया गया है वही लोगों के बीच वितरण किया जा रहा है। 

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER