मुज़फ़्फ़रपुर में बज्रपात से पाँच बच्चों के साथ माँ भी झुलसी
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मुज़फ़्फ़रपुर। जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख में सोमवार सुबह एक घर पर हुए वज्रपात में मां समेत पांच बच्चे झुलस गये। अमरख की मुखिया चंद्रमणी देवी ने बताया कि सुबह बारिश के दौरान गांव के महादलित टोले में सिकंदर पासवान के घर पर वज्रपात होने से एसवेस्टस व दीवार गिर गयी। इसमें मां […]
मुज़फ़्फ़रपुर। जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख में सोमवार सुबह एक घर पर हुए वज्रपात में मां समेत पांच बच्चे झुलस गये। अमरख की मुखिया चंद्रमणी देवी ने बताया कि सुबह बारिश के दौरान गांव के महादलित टोले में सिकंदर पासवान के घर पर वज्रपात होने से एसवेस्टस व दीवार गिर गयी। इसमें मां समेत पांच बच्चे झुलस गये। सभी का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है। घायलों में किरण देवी, सचिन कुमार, सोनम कुमारी, रौशनी कुमारी व नैना कुमारी शामिल हैंं। मुखिया ने बताया कि घटना की जानकारी सीओ रंभू ठाकुर को दे दी गई है। सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी आपदा विभाग को दे दी गई है।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
बिगनी मलाहीन: लाशों की ढेर पर कोई घड़ियाली आँशु बहा रहा है,,,,,
21 Mar 2024 19:59:59
अपराध वही, भ्रष्टाचार वही, एक भी उद्योग नहीं, एक चीनी मिल था वो भी बंद हो गया | हा- अपहरण...
Comments