मोदी, शाह समेत तमाम मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

मोदी, शाह समेत तमाम मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों व नेताओं ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा के जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर नड्डा को बधाई देते हुए कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय […]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों व नेताओं ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा के जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर नड्डा को बधाई देते हुए कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की ढेरों बधाई। उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मेरी कामना है कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नड्डा को बधाई देते हुए कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की हृदयपूर्वक शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त होकर आगे बढ़ रही है। मैं ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूँ ।”

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा अध्यक्ष को बधाई देते हए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नड्डा को बधाई देते हुए उन्हें एक मेहनती नेता बताया। उन्होंने कहा, जेपी नड्डा एक मेहनती नेता है जो अपने उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल के लिए जाने जाते हैं। देश के हर हिस्से में पार्टी को मजबूत करने के प्रति उनका जुनून वास्तव में प्रेरणादायक है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की।”

लोकसभा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बधाई देते हुए कहा, “ राज्य सभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों तथा देश को मजबूत बनाने में आपका योगदान सराहनीय है। ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ। आप इसी तरह समाज सेवा व वंचितों के उत्थान में रत रहें।”

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, नरेन्द्र सिंह तोमर, अनुराग ठाकुर समेत तमाम मंत्रियों ने भाजपा अध्यक्ष को बधाई दी। भाजपा नेताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके जन्मदिन पर ढेरों बधाई दीं। नड्डा का जन्म 02 दिसम्बर 1960 को पटना में हुआ था।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER