मोदी सरकार पर बरसे राहुल, कहा- असम को RSS के चड्डीवाले नहीं चलाएंगे

मोदी सरकार पर बरसे राहुल, कहा- असम को RSS के चड्डीवाले नहीं चलाएंगे

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
  गुवाहाटी, असम। कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। गुवाहाटी में राहुल ने केंद्र सरकार और आरएसएस पर तीखा तंज किया। उन्होंने कहा कि असम को नागपुर और आरएसएस के चड्डीवाले नहीं चलाएंगे। इसे असम […]

 

गुवाहाटी, असम। कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। गुवाहाटी में राहुल ने केंद्र सरकार और आरएसएस पर तीखा तंज किया। उन्होंने कहा कि असम को नागपुर और आरएसएस के चड्डीवाले नहीं चलाएंगे। इसे असम की जनता चलाएगी। राहुल ने सीएए विरोधी प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में एक बार फिर नोटबंदी जैसा माहौल हो गया है। वहीं, लखनऊ में प्रियंका गांधी ने सीएए के मुद्दे पर मोदी सरकार को कायर करार दिया।
गुवाहाटी में राहुल गांधी ने कहा, ‘यह सब माहौल क्यों है? मैं बताता हूं…इसलिए कि इनका (बीजेपी सरकार) लक्ष्य है कि असम की जनता को लड़ाओ…हिंदुस्तान की जनता को लड़ाओ। ये जहां भी जाते हैं वहां सिर्फ नफरत ही फैलाते हैं। लेकिन असम नफरत से आगे नहींं बढ़ेगा। गुस्से से आगे नहीं बढ़ेगा। यह प्यार से आगे बढ़ेगा।’

केंद्र पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा, ‘पीएम मोदी ने नोटबंदी, जीएसटी को लाकर अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया। भारत माता को चोट पहुंचाई। उनका काम सिर्फ नफरत फैलाना है। पीएम मोदी बताएं कितने लोगों को रोजगार दिया। हमारे युवा भटक रहे हैं। अब असम में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरे देश में यही माहौल। उन्हें गोली मारी जा रही है। जनता की आवाज को बीजेपी सुनना नहीं चाहती। आपकी आवाज से डरते हैं, कुचलना चाहते हैं। युवाओं को मारना चाहते हैं।’

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER