राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक

राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि गया कांग्रेस के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को देश में संचार क्रांति एवं पंचायती राज का जनक बताया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत दिवस पर गुरुवार को पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी जिला मुख्यालय राजेंद्र आश्रम में […]

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि गया कांग्रेस के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को देश में संचार क्रांति एवं पंचायती राज का जनक बताया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत दिवस पर गुरुवार को पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी जिला मुख्यालय राजेंद्र आश्रम में सद्भावना समारोह का आयोजन किया गया। 

 जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में दूरसंचार के क्षेत्र में बड़ा काम किया था। यही वजह है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी मोबाइल फोन और कंप्यूटर पर लोग कार्य कर रहे हैं। राजीव गांधी ने पंचायतीराज को असीम ताकत दी। 
 वरिष्ठ नेता विजय कुमार मिठ्ठु,प्रो.अरुण कुमार प्रसाद,बैजू प्रसाद, बाबूलाल सिंह,रामप्रमोद सिंह सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री पद के कार्यकाल में पंचायती राज का आर्थिक रूप से काफी सुदृढ़ीकरण हुआ है। यही वजह है कि आज मनरेगा के तहत करोड़ों मजदूरों को लाभ मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा मील का पत्थर साबित हो रहा है। 
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER