‘रामायण’ के रावण की मौत खबर महज एक  अफवाह, अब भी ठीक हैं लंकेश

‘रामायण’ के रावण की मौत खबर महज एक अफवाह, अब भी ठीक हैं लंकेश

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
खबर कका शीर्षक देख कर चौकने की जरुरत नही है दरअसल, सीरियल ‘रामायण’ में लंकापति रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के स्वास्थ्य को हाल ही में सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही थी। रविवार को सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह फैली थी। अरविंद त्रिवेदी की मौत की खबर गलत है […]

खबर कका शीर्षक देख कर चौकने की जरुरत नही है दरअसल, सीरियल ‘रामायण’ में लंकापति रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के स्वास्थ्य को हाल ही में सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही थी। रविवार को सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह फैली थी। अरविंद त्रिवेदी की मौत की खबर गलत है और वह ठीक हैं। उनके परिवार की ओर से कहा कि मौत की खबर फर्जी है। इन अफवाहों पर परिवार की ओर से अरविंद त्रिवेदी के भतीजे ने जवाब दिया है। अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ बी त्रिवेदी ने ट्वीट किया-‘प्रिय सर्वजन, मेरे चाचा अरविंद त्रिवेदी लंकेश पूरी तरह ठीक हैं और सुरक्षित हैं। अनुरोध है कि फर्जी खबरें फैलाना बंद करें और कृपया उनके सकुशल होने की खबर फैलाएं। धन्यवाद।’
अरविंद त्रिवेदी ने हाल में ‘कृष्णा’ सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाने वाले सर्वदमन बनर्जी का सोशल मीडिया पर स्वागत करते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था-‘ट्विटर पर कृष्णा, रामानंद सागर के एक और सफल कार्यक्रम। कृष्णा का प्रसारण रामायण की जगह किया जा रहा है। आप उसे रामायण को जितना प्यार दिया उससे ज्यादा प्यार दे।। जय श्री कृष्णा। स्वागत है आपका।’

सीरियल ‘रामायण’ ने हाल में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। दूरदर्शन पर ‘रामायण’ के पुन: प्रसारण ने दुनियाभर में व्यूअरशिप के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह शो सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। जिसे 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा।
लॉकडाउन के दौरान लोगों की मांग पर रामानंद सागर की ‘रामायण’ को फिर से प्रसारित किया गया था। दूरदर्शन पर 80 के दशक का मशहूर धारावाहिक ‘रामायण’ का पहला एपिसोड 28 मार्च को प्रसारित हुआ। रामानंद सागर के ‘रामायण’ में अरुण गोविल ने राम और दीपिका चिखलिया ने सीता, अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई है। यह सीरियल 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक चली थी।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER