राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने पटना में किया चीनी राष्‍ट्रपति का पुतला दहन

राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने पटना में किया चीनी राष्‍ट्रपति का पुतला दहन

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना। भारत-चीन सीमा पर 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद चीनी उत्पादों का विरोध पूरे देश में जारी है।  राष्ट्रीय जन-जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को राजधानी पटना के कारगिल चौक पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन कर चीनी सामानों के बहिष्कार का आह्वान किया गया। इस […]

पटना। भारत-चीन सीमा पर 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद चीनी उत्पादों का विरोध पूरे देश में जारी है।  राष्ट्रीय जन-जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को राजधानी पटना के कारगिल चौक पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन कर चीनी सामानों के बहिष्कार का आह्वान किया गया। इस मौके पर सैंकड़ो की संख्या में मौजूद रहे राष्ट्रीय जन-जन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चीन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की साथ ही दर्जनों चीनी कंपनियों के मोबाइलों को भी जलाया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि भारत चीनी उत्पाद का इस्तेमाल करने वाला विश्व में सबसे बड़ा बाजार है। यहां के 130 करोड़ लोगों से गाढ़ी कमाई कर चीन हर वर्ष पांच लाख करोड़ से अधिक रुपये की कमाई करता है और उसका इस्तेमाल हथियार खरीदने में करता है जिसका उपयोग हमारे ही सैनिकों के खिलाफ करता है। उन्होंने देशवासियों से चीनी समान का पूर्ण बहिष्कार करने की अपील की। आशुतोष कुमार ने सरकार से मांग की है कि तत्काल चीन से आने वाले सामानों पर रोक लगायी जाए। हमें देश के वीर सपूतों की शहादत का बदला किसी भी कीमत पर चीन से लेना होगा। भारत में अगर चीनी सामान का आयात तत्काल बंद कर दिया जाएगा तो चीन की कमर टूट जाएगी। भारत में चीन के सामानों के जितनी खपत है उस पर रोक लगा दी जाएगी तो चीन खुद बखुद अपनी औकात में आ जाएगा। 

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER