राहुल गांधी का दावा, लॉकडाउन में सत्ता से बाहर रह कर भी कांग्रेस ने की प्रवासी मजदूरों की मदद

राहुल गांधी का दावा, लॉकडाउन में सत्ता से बाहर रह कर भी कांग्रेस ने की प्रवासी मजदूरों की मदद

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार लौटने का वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है फिर भी हमने मज़दूरों की मदद […]

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार लौटने का वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है फिर भी हमने मज़दूरों की मदद की। जबकि सत्ता में बैठी भाजपा को गरीब मजदूरों की परवाह ही नहीं है, वो सिर्फ वादे-घोषणाएं करने में व्यस्त हैं।

वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने लॉकडाउन की विभिषिका को दिखाते हुए एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “जब लाखों मज़दूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-यूपी की ओर भूखे, प्यासे पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारी ने ये शर्मनाक बर्बरता की। कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है फिर भी हमने इस अत्याचार के खिलाफ मजदूर भाइयों की मदद की। यही सच है।”

दरअसल, बिहार चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर हमालवर हैं। अपनी सभी चुनावी सभा में राहुल बिहार सरकार की अराजकता और कुप्रशासन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने में लगे हैं। इससे पहले बीते दिन राहुल ने कहा था कि “आज की जन सभाओं में बिहार ने एक बार फिर अपने जज़्बे से ये साफ़ कर दिया है कि झूठ और कुशासन अब और नहीं। चाहे नौजवान हों, बुज़ुर्ग या माताएं-बहनें, सबके चेहरे पर एक बेहतर कल की आशा थी। आप इतनी भारी संख्या में हमसे मिलने आए, इसके लिए धन्यवाद।”

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER