‘लंदन ब्रिज इज फालिंग डाउन’ एक बार फिर सुर्खियों में क्यों?

‘लंदन ब्रिज इज फालिंग डाउन’ एक बार फिर सुर्खियों में क्यों?

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
लॉस एंजेल्स। लंदन ब्रिज इज फालिंग डाउन’ गीत बच्चों के मुँह से बहुदा गुनगुनाते सुना होगा, लेकिन विक्टोरिया के ज़माने का इस राजसी ‘लंदन ब्रिज’ को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। हैमरस्मिथ ब्रिज, जो लंदन ब्रिज के नाम से विख्यात है, 19वीं शताब्दी का राजसी सस्पेंशन ब्रिज (एक लटका हुआ पुल) है। 104 मीटर […]

लॉस एंजेल्स। लंदन ब्रिज इज फालिंग डाउन’ गीत बच्चों के मुँह से बहुदा गुनगुनाते सुना होगा, लेकिन विक्टोरिया के ज़माने का इस राजसी ‘लंदन ब्रिज’ को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है।

हैमरस्मिथ ब्रिज, जो लंदन ब्रिज के नाम से विख्यात है, 19वीं शताब्दी का राजसी सस्पेंशन ब्रिज (एक लटका हुआ पुल) है। 104 मीटर लंबा और 32 मीटर चौड़ा यह ब्रिज बार्न्स जिले को सेंट्रल लंदन से जोड़ता है।लंदन की एतिहासिक थेम्स नदी पर बने पुलों में से एक हैमरस्मिथ पुल को आम जनता के लिए 17 मार्च,1973 में खोल दिया गया था। कास्ट आयरन से बने इस पुल की विशेषता यह है कि इस ब्रिज पर हिंसा की यादगार वारदातें होती रही है। सन 1996 में तो आयरिश रिपब्लिकन आर्मी के ‘आतंकवादी’ दस्ते ने ब्रिज के नीचे दो बम प्लांट कर दिए थे, लेकिन विस्फोट से पहले ही फ़ुस्स हो गए।

हैमरस्मिथ ब्रिज मूल लंदन ब्रिज से थोड़ा दूर है, जो उखड़ रहा है। शहर के केंद्र, वॉक्सहॉल ब्रिज और लंदन ब्रिज में दो प्रमुख क्रॉसिंग कार यातायात के लिए बंद हैं, जबकि उन्हें तत्काल मरम्मत की दरकार है। लंदन ब्रिज जिसे टावर ब्रिज के रूप में भी जानते हैं,  लंदन का प्रतीक है।इसे पिछले महीने दो दिनों के लिए बंद किया गया था। यही नहीं, थेम्स नदी में हर वर्ष आकस्फ़ोर्ड से कैंबरीज तक 4.2 मील लंबी नौका दौड़ पर भी अंकुश लग जाएगा।

इस हैमरस्मिथ पुल की मरम्मत के लिए लंदन में आए दिन बयानबाज़ी की जा रही है। कहा जा रहा है  की सन 2018 में जेनोआ, इटली में इसी तरह का सस्पेंशन ब्रिज ढह गया था। इससे 43 लोगों की मौत हो गई थी। इस पर इटालवी समुदाय ने इस ब्रिज के पुनर्निर्माण के लिए देश भर में ऐसा माहौल बनाया कि इटली सरकार ने कोरोना महामारी से जूझते हुए पिछले महीने इसका पुनर्निर्माण कर एक आदर्श स्थापित किया।

युनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने चुनाव में वादा किया था कि वह फिर से सत्तारूढ़ होते हैं, तो वह यातायात परिवहन को सुगम बनाने और इसके ढाँचे में आई ख़ामियों को दूर करेंगे।इस मरम्मत कार्य के लिए न्यूनतम दो अरब डालर की दरकार बताई जाती है। लंदन ट्रांसपोर्ट अथारिटी के अंतर्गत मुख्य सड़कें, सब-वे और बस सेवाएं आती हैं, जो पहले से आर्थिक तंगी से गुज़र रही है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER