लातेहार में पुलिस टीम पर हमला, एएसआइ समेत 4 पुलिसकर्मी शहीद

लातेहार में पुलिस टीम पर हमला, एएसआइ समेत 4 पुलिसकर्मी शहीद

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
झारखंड: विधानसभा चुनावों के बीच बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले मेंं एक एएसआइ समेत चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए। यह हमला लातेहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस पार्टी पर रात करीब 9 बजे हुआ। इस नक्सली वारदात में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों में एक दारोगा और होमगार्ड के तीन जवान बताए […]

झारखंड: विधानसभा चुनावों के बीच बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले मेंं एक एएसआइ समेत चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए। यह हमला लातेहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस पार्टी पर रात करीब 9 बजे हुआ। इस नक्सली वारदात में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों में एक दारोगा और होमगार्ड के तीन जवान बताए गए हैं। शहादत देनेवालों में एएसआइ सुकरा उरांव, होमगार्ड चालक यमुना प्रसाद, होमगार्ड जवान सिकंदर सिंह और होमगार्ड जवान शम्भू प्रसाद शामिल हैं। वारदात को लोहरदगा-लातेहार की सीमा पर लुकइया गांव के पास नक्सलियों ने अंजाम दिया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान पहुंचे हैं। नक्सलियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इधर मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने लातेहार में वीर जवानों पर किए गए हमले को कायरता बताया है। सीएम ने इस नृशंस हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरा झारखंड और देश बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER