लॉक़डाउन का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस ने बरती सख्ती

लॉक़डाउन का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस ने बरती सख्ती

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
छपरा में शुक्रवार को कालाबाजारी के आरोप में 15 दुकानें बंद कराई गईंं पटना। 21 दिनों के लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को भी बिहार के सभी शहरों और गांवों में सन्नाटा छाया रहा। लोगों ने घरों में ही जुमे की नमाज अदा की। भागलपुर के चंपानगर सरदारपुर मस्जिद में पहली बार ताला लगा। इसके अलावा आज […]

छपरा में शुक्रवार को कालाबाजारी के आरोप में 15 दुकानें बंद कराई गईंं

पटना। 21 दिनों के लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को भी बिहार के सभी शहरों और गांवों में सन्नाटा छाया रहा। लोगों ने घरों में ही जुमे की नमाज अदा की। भागलपुर के चंपानगर सरदारपुर मस्जिद में पहली बार ताला लगा। इसके अलावा आज दो नये कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। इनमें पटना के 5, मुंगेर के 3 और सीवान का एक मरीज है। इसके साथ ही राजधानी पटना समेत बिहार के 38 जिलों में लॉकडाउन काफी असरदार है। कुछ लोग सुबह सब्जी, दवा, खाद्य सामग्री और दूध जैसे जरूरी सामान खरीदने घर से जरूर निकले, लेकिन जल्द ही लौट गए। जो लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके साथ पुलिस सख्ती भी बरत रही है। छपरा में शुक्रवार को कालाबाजारी के आरोप में 15 दुकानें बंद कराई गईं।

कोरोना का सबसे ज्यादा असर मजदूर वर्ग पर पड़ा है। हजारों की तादाद में ये मजदूर देश के दूसरे हिस्सों से बिहार के अपने गांव लौट रहे हैं। नवादा में पुलिस ने प्रवासी मजदूरों के बड़े समूह को पकड़ा। 5 ट्रकों में सवार होकर करीब 600 मजदूर कोलकाता से अपने गृह जिला छपरा लौट रहे थे। ये मजदूर कोलकाता के एक मिल में काम करते थे। लॉकडाउन के कारण मिल बंद हो गई थी। इससे एक दिन पहले भोजपुर पुलिस ने भी कोइलवर में एक ट्रक में तिरपाल के नीचे छिपे 2 मजदूरों को पकड़कर स्वास्थ्य जांच करायी थी। ये भी मजदूर भी कोलकाता से छपरा लौट रहे थे।

इसके अलावा छपरा, बक्सर, दरभंगा, समस्तीपुर, सारण (छपरा), कैमूर, रोहतास, सीवान, अररिया, औरंगाबाद सहित पूरे प्रदेश में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ज्यादा सख्त दिखी। इसका असर भी दिख रहा है। सभी जिलों में प्रशासन अलर्ट रहा।। अधिकारी गांवों में घूमकर जायजा ले रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ इलाकों में खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़े हुए हैं। बाहर से आए लोगों के चलते गांव के लोग डरे हुए हैं। नियम तोड़ने वालों से उठक-बैठक कराई गई। कई जगहों पर लोग पुलिस से उलझते देखे गए। पुलिस ने कई जगहों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर लाठीचार्ज किया। बेवजह घूमने वाले युवकों को खदेड़-खदेड़कर पीटा है। इसके अलावा छपरा में शुक्रवार को कालाबाजारी के आरोप में 15 दुकानें बंद कराई गई हैं।

बेगूसराय में कोरोना संदिग्ध महिला की मौत

बेगूसराय में कोरोना वायरस की संदिग्ध महिला की सदर अस्पताल में मौत हो गई। महिला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सन्हा गांव की रहने वाली थी। वह 19 मार्च को दिल्ली से आई थी। डॉक्टरों के उसके कोरोना संक्रमित होने की आशंका जताई है। महिला के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। उसकी मौत के बाद सदर अस्पताल में हड़कंप मच गया। मौके पर सिविल सर्जन और डीएस समेत कई पदाधिकारी पहुंचे। मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई।

लॉकडाउनः गया में मध्यप्रदेश के 105 पिंडदानी फंसे

मध्यप्रदेश से अपने पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए 105 पिंडदानी गया आए थे। इन्होंने यहां पिंडदान किया, लेकिन डॉकडाउन के चलते गया में ही फंस गए। एक महिला ने कहा कि 19 मार्च को हमलोग मध्यप्रदेश से निकले थे। 23 मार्च का लौटने का टिकट था, लेकिन लॉकडाउन के चलते ट्रेनें बंद हो गईं। हमलोग फंस गए हैं। हमारे साथ बच्चे भी हैं। हमलोगों ने अपने पैसे इकट्ठा कर खाने का इंतजाम किया है। हमलोग अभी एक वक्त खाना खा रहे हैं। अब ऐसी स्थिति है कि हमारे पैसे भी खत्म हो चुके हैं। हमारे पास न खाने की व्यवस्था है और न घर जाने की। मेरी गुहार है कि हमलोगों के घर जाने और खाने-पीने की व्यवस्था हो। पिंडदान करने इंदौर से आए युवक ने कहा कि हमलोग तीन.चार दिन ठहरने के हिसाब से तैयारी करके आए थे। आज आठ दिन हो गए। हमारे पैसे खत्म हो गए हैं।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER