विकास दुबे एनकाउंटर : रेत पर कलाकृति उकेर किया यूपी पुलिस को सैल्यूट

विकास दुबे एनकाउंटर : रेत पर कलाकृति उकेर किया यूपी पुलिस को सैल्यूट

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बलिया। कानपुर में पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का एनकाउंटर करने वाले यूपी पुलिस के जांबाजों को सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने रेत पर कलाकृति बनाकर सैल्यूट किया है। शुक्रवार को रूपेश की उंगलियों ने रेत पर यूपी पुलिस की जांबाजी को उकेरा तो देखने वालों की भीड़ जुट […]
बलिया। कानपुर में पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का एनकाउंटर करने वाले यूपी पुलिस के जांबाजों को सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने रेत पर कलाकृति बनाकर सैल्यूट किया है। शुक्रवार को रूपेश की उंगलियों ने रेत पर यूपी पुलिस की जांबाजी को उकेरा तो देखने वालों की भीड़ जुट गई।
 
खूंखार अपराधी विकास दुबे के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की खबर मिलते ही जिले में लोगों में खुशी देखी गई। शहर से लेकर गांव तक चट्टी-चौराहों पर चर्चा होने लगी। बांसडीह के राजागांव खरौनी निवासी काशी विद्यापीठ में आर्ट के छात्र रूपेश भी विकास के एनकाउंटर की खबर पर निगाह गड़ाए थे। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाले यूपी पुलिस के जवानों के लिए उन्होंने बालू पर खूबसूरत आकृति बनाई।
 
उन्होंने कहा कि विकास दुबे जैसे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलने पर यूपी पुलिस को बधाई। विश्व जनसंख्या दिवस की पूर्व संध्या पर ऐसे अपराधियों का सफाया हो तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। कहा कि पृथ्वी पर अपराधियों को सख्त से सजा देख कर समाज और निचले तबके के लोगों के मन में विश्वास पैदा होगा। अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस को इसी तरह की कार्रवाई जारी रखनी चाहिए ताकि सामान्य जनमानस को सुकून की जिंदगी मिल सके और जनसंख्या पर नियंत्रण भी किया जा सके। 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER