विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार होगी कार्रवाई – एडीजी प्रशांत

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार होगी कार्रवाई – एडीजी प्रशांत

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
लखनऊ। यूपी के एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने कहा कि विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। उसकी रिमांड लेने के बाद उत्तर प्रदेश लाया जायेगा। फिर उससे कानपुर के विकरू कांड को लेकर पूरे घटना क्रम के बारे में पूछताछ की जायेगी।   उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के उज्जैन के लिए […]
लखनऊ। यूपी के एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने कहा कि विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। उसकी रिमांड लेने के बाद उत्तर प्रदेश लाया जायेगा। फिर उससे कानपुर के विकरू कांड को लेकर पूरे घटना क्रम के बारे में पूछताछ की जायेगी।  
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के उज्जैन के लिए यूपी पुलिस की टीम रवाना हो गयी है। इस दौरान यूपी के लखनऊ नम्बर की गाड़ी से उज्जैन गए दो लोग हिरासत में लिए गए है। सुजुकी कम्पनी की गाड़ी का नम्बर यूपी 32 केएस 1104 है।

उन्होंने कहा कि आठ शहीद पुलिसकर्मी मामले में विकास से पूछताछ के बाद कार्रवाई होगी। इसके अतिरिक्त आज विकास के दो अन्य साथी पुलिस की मुठभेड़ में ढेर हो गए है। 

बता दे कि आज सुबह यूपी के कानपुर का कुख्यात विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार हो गया। विकास उज्जैन के महाकाल मन्दिर में छुपा था। जहां मध्य प्रदेश की पुलिस ने उसे पहचान कर हिरासत में लिया। 

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया। हर राजनितिक पार्टियों ने मध्य प्रदेश और यूपी पुलिस को बधाई दी। वही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से टेलीफोनिक बात की है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER