सिलेंडर में आग लगने से विस्फोट; दो घायल, मलबे में तब्दील हुआ घर

सिलेंडर में आग लगने से विस्फोट; दो घायल, मलबे में तब्दील हुआ घर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के अझुआ कस्बे में गुरुवार को अचानक सिलेंडर में हुए विस्फोट से मकान धराशायी हो गया। घटना में गृह स्वामिनी व उसके ससुर गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने घायलों को मलबे से निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। […]

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के अझुआ कस्बे में गुरुवार को अचानक सिलेंडर में हुए विस्फोट से मकान धराशायी हो गया। घटना में गृह स्वामिनी व उसके ससुर गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने घायलों को मलबे से निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हालात बेहद नाजुक होने के चलते अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार अझुआ नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात के आजाद नगर मोहल्ले में रहने वाला रजनीश चाट लगाने का धंधा करता है। सुबह रजनीश की पत्नी शीलू घर की रसोई में खाना बना रही थी। सिलेंडर में लीकेज होने के चलते उसमें आग लग गई और देखते ही देखते तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया। धमाके से मकान का बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया। मलबे में शीलू व ससुर शंकर अग्रहरि दब गए। आनन फानन में इलाके के लोगों ने घायलों को मलबे से निकाला। 

सर्किल अफसर रामवीर सिंह ने बताया कि सैनी पुलिस को सुबह मकान में विस्फोट होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में घर के अंदर सिलेंडर में लीकेज के चलते विस्फोट की बाते सामने आई है, विस्तृत जांच की जा रही है। 

Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER