सीमा पर नेपाल पुलिस की फायरिंग , एक भारतीय की मौत , तीन घायल

सीमा पर नेपाल पुलिस की फायरिंग , एक भारतीय की मौत , तीन घायल

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना। भारत नेपाल सीमा पर बिहार के सीतामढ़ी जिले के  सोनबरसा के पास  शुुुक्रवार को नेपाल पुलिस ने जमकर फायरिंग की, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। गोलीबारी मेें तीन भारतीय नागरिकोंं  के  घायल होने की भी खबर है। तीनोंं की हालत गंभीर बताई जाती है। सीमा सशस्त्र बल के महानिदेशक कुमार राजेश […]

पटना। भारत नेपाल सीमा पर बिहार के सीतामढ़ी जिले के  सोनबरसा के पास  शुुुक्रवार को नेपाल पुलिस ने जमकर फायरिंग की, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। गोलीबारी मेें तीन भारतीय नागरिकोंं  के  घायल होने की भी खबर है। तीनोंं की हालत गंभीर बताई जाती है। सीमा सशस्त्र बल के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्र ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि स्थिति अब सामान्य है। यह घटना सीमा चौकी पर नहीं बल्कि नेपाली सीमा के भीतर हुई है। भारत-नेपाल सीमा पर सीतामढ़ी जिले से लगे बॉर्डर पर नेपाल पुलिस की इस फायरिंग को दोनों देशों के बीच तनाव के नतीजे के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल मौके पर सीतामढ़ी जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी रवाना हो चुके हैं। घटना सीतामढ़ी के सोनबरसा बॉर्डर इलाके के जानकीनगर गांव की है। बताया जाता है​ कि भारत-नेपाल सीमा पर आज सुुबह किसी बात को लेेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद नेपाल पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।  भारत और नेपाल के बीच सीमा को लेकर पिछले कुछ दिनोंं सेे विवाद चल रहा है। नेपाली संसद ने इसको लेकर एक प्रस्‍ताव भी पारित किया है, जिसमें भारत के कई सीमावर्ती हिस्‍सों को नेपाल का बताया गया है। फिलहाल नेपाली पुलिस की फायरिंग के बाद सीमा पर तनाव और बढ़ गया है। सभी घायल भारतीयों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER