​रास्ता भटके तीन चीनी नागरिकों की भारतीय सेना ने बचाई जान

​रास्ता भटके तीन चीनी नागरिकों की भारतीय सेना ने बचाई जान

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली।​​ चीन से भले ही सीमा पर तनाव चल रहा है लेकिन भारतीय सेना को मानवीय संवेदनाओं का इतना ख्याल है कि रास्ता भटके तीन चीनी नागरिकों को न केवल चिकित्सा मुहैया कराई बल्कि उन्हें ​भोजन और गर्म कपड़े ​भी उपलब्ध कराये।​​ सेना ने उन्हें उचित मार्गदर्शन भी दिया जिसके बाद वे वापस चले गए​​​​। ​​   भारतीय सेना […]
नई दिल्ली।​​ चीन से भले ही सीमा पर तनाव चल रहा है लेकिन भारतीय सेना को मानवीय संवेदनाओं का इतना ख्याल है कि रास्ता भटके तीन चीनी नागरिकों को न केवल चिकित्सा मुहैया कराई बल्कि उन्हें भोजन और गर्म कपड़े ​भी उपलब्ध कराये​​ सेना ने उन्हें उचित मार्गदर्शन भी दिया जिसके बाद वे वापस चले गए​​​​। ​​
 
भारतीय सेना ​के जवान जब 3 ​सितम्बर को उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में​ नियमित गश्त पर थे तो 17​ हजार ​500 फीट की ऊंचाई पर ​तीन चीनी नागरिक मिले​। इनमें दो पुरुष और एक महिला ​रास्ता भटककर यहां आ गए थे​​​ ऊंचाई पर शून्य तापमान ​​होने की वजह से इन चीनी नागरिकों ​का जीवन खतरे ​में होने के कारण ​इन्हें चिकित्सा की भी जरूरत थी​ तत्काल सेना के जवानों ने चीनी नागरिकों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।​ ​भारतीय सेना के सैनिक तुरंत ​इनके पास पहुंचे और उन्हें अत्यधिक ऊंचाई ​पर कठोर जलवायु परिस्थितियों की​ दिक्कतों से बचाने के लिए ​​ऑक्सीजन, ​​भोजन और गर्म कपड़े सहित चिकित्सा सहायता प्रदान की।
​इतना ही नहीं, ​भारतीय सैनिकों ने उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ​​उचित मार्गदर्शन दिया, जिसके बाद वे वापस चले गए। चीनी नागरिकों ने ​सेना ​की त्वरित सहायता के लिए​​ भारत और भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER