स्वामी शांतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भक्ति से मनाई गई

स्वामी शांतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भक्ति से मनाई गई

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

ऋषिकेश; श्री गीता आश्रम ऋषिकेश में ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष योगीराज ब्रह्मलीन स्वामी शांतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भक्ति से मनाई गई।

इस अवसर पर आश्रम में गीता पाठ यज्ञ हवन पूजन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। महंत स्वामी सर्व आत्मानंद स्वामी महामृत्युंजय स्वामी गीता चैतन्य, पंडित दिव्यानंद शास्त्री ,अनिल नौटियाल, चंद्र मित्र शुक्ला , त्रिभुवन उपाध्याय, माधव अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत शकुंतला राजपूत, गुरु पाल बत्रा मंडल अध्यक्ष भाजपा, गोपाल अग्रवाल आदि अनेक महानुभावों ने स्वामी शांतानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

download (2)

ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि स्वामी शांतानंद अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी वेद व्यासानंद महाराज के प्रिय सन्यासी शिष्य थे। 30 वर्ष पूर्व उन्होंने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। सन् 2000 में स्वामी शांतानंद ब्रह्मलीन हुए आज ट्रस्ट द्वारा उनके द्वारा संपादित कार्यों को निरंतर किया जा रहा है।

आश्रम में अन्न क्षेत्र गौ सेवा विद्यालय गीता संदेश मासिक पत्र प्रकाशन अतिथि सेवा निरंतर चल रही है। कार्यक्रम का संचालन भानु मित्र शर्मा द्वारा किया गया गया।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER