प्रिंस चार्ल्स बने राजा तो कैमिला होंगी ब्रिटेन की नई महारानी

प्रिंस चार्ल्स बने राजा तो कैमिला होंगी ब्रिटेन की नई महारानी

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने देश की अगली महारानी के नाम का ऐलान कर दिया है। महारानी बनने की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर महारानी ने कहा कि प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने पर उनकी पत्नी कैमिला देश की नई महारानी होंगी। प्रिंस चार्ल्स ने अपनी पहली पत्नी प्रिंसेस डायना की एक दुर्घटना में मौत के बाद वर्ष 2005 में कैमिला से विवाह किया था।

charles camilla_915

महारानी एलिजाबेथ ने ब्रिटेन की जनता के नाम एक पत्र लिखकर ब्रिटेन की जनता द्वारा उनके प्रति दिखाए गए स्नेह को याद करते हुए कहा है कि वह चाहेंगी कि जब प्रिंस चार्ल्स राजा बनें तो कैमिला को महारानी की उपाधि मिले। प्रिंस चार्ल्स व कैमिला ने 2005 में विंडसर महल में समारोहपूर्वक शादी की थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के इस एलान से कैमिला को राजपरिवार के सदस्य के रूप में मान्यता मिल गई है। महारानी एलिजाबेथ 6 फरवरी, 1952 को उस समय ब्रिटेन की महारानी बनी थी जब उनके पिता किंग जार्ज षष्टम का अचानक निधन हो गया था। महारानी एलिजाबेथ ने अपने पत्र में कहा है कि जब भी समय आएगा, उनका बेटा चार्ल्स राजा बनेगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ब्रिटेन की जनता प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला को वैसा ही समर्थन प्रदान करेंगे, जैसा उन्हें मिलता रहा है। उन्होंने इच्छा जाहिर की है कि जब समय आए तो कैमिला को ब्रिटेन की महारानी माना जाए और वह इसी रूप में देश की सेवा करें। 95 साल की एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन पर 70 साल राज करने वाली ब्रिटेन की पहली शासक हैं।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER