युवक की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

युवक की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

भागलपुर। जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया से गोलहु जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग किनारे पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। उक्त व्यक्ति के शरीर पर गोली के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।



उल्लेखनीय है कि शहर में 24 घंटे के अंदर यह दूसरी हत्या की घटना सामने आई है। बीते शाम लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाईपास के पास जमीन दिखाने के नाम पर युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया था। सुबह-सुबह मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में हत्याकांड को लेकर शहर में पुलिस के गस्ती और मुस्तैदी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा क्राइम मीटिंग कर सभी थाना प्रभारियों को अपराध की रोकथाम के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। उसके बावजूद लगातार दो घटना पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

06dl_m_136_06022022_1

घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक के शरीर पर पांच से छह गोली के निशान देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या कहीं अन्यत्र करके यहां पर शव को फेंका गया है। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात एक उजले रंग की चार पहिया वाहन गांव में देखी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि चार पहिया वाहन से ही शव यहां ठिकाने लगाया गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि अवैध संबंध को लेकर हत्या की गई होगी।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER