भारत नेपाल सीमा से 6 किलो चरस के साथ तीन रूसी नागरिक गिरफ्तार

भारत नेपाल सीमा से 6 किलो चरस के साथ तीन रूसी नागरिक गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

Motihari । भारतीय क्षेत्र से नेपाल मे प्रवेश करते तीन संदिग्ध रूसी नागरिकों को सवा छह किलो चरस के साथ इमिग्रेशन के अधिकारियो ने शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है।

03dl_m_13_03042022_1

इमिग्रेशन डीएसपी अजय कुमार पंकज ने बताया कि संदिग्ध रूप में तीनों रूसी नागरिक पैदल रक्सौल बॉर्डर क्रॉस कर नेपाल की ओर जा रहे थे। इन रूसी नागरिकों की जब जांच किया गया तो पहले उनके वीजा की अवधि समाप्त पायी गयी। फिर तलाशी के क्रम में उनके बैग से पच्चीस प्लास्टिक के पॉकेट में रखे चरस बरामद किये गये। पूछताछ के दौरान इन्होने अपना नाम पता रॉलडोगिन एलेक्सी 34, झेरदेव ईलिया 34 व वॉलसोवा एन्ना 31 वर्ष जो रूस के मपोस्द, रैयजान व मास्को शहर के निवासी है।

तीनों रूसी नागरिक विगत कई दिनो से रक्सौल के एक आवासीय होटल में ठहरे हुए थे। गिरफ्तार रूसी नागरिकों को इमिग्रेशन अधिकारियों शनिवार रात में ही रक्सौल पुलिस को सौप दिया।

रक्सौल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर ने रविवार को बताया कि घटना की सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दिया गया है।उनके मार्गदर्शन में अग्रेतर कारवाई की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER