
जेल में कैदी पर जानलेवा हमला
नई दिल्ली । पश्चिमी जिले हरि नगर स्थित तिहाड़ जेल में एक कैदी के उपर दो अन्य कैदियों ने चाकू एंव सर्जिकल ब्लेड़ से ताबड़तोड़ प्रहार किया। कैदी की चीख-पुकार सुनकर जेल के वार्डरों ने उसे आरोपित कैदियों से बचाया और तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घयाल कैदी की पहचान नितेश (29) के रूप में हुई है। फिलहाल हरिनगर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जेल सूत्रों के अनुसार, नितेश परिवार के साथ डाबड़ी इलाके में रहता है। वह वर्ष 2020 में एक हत्या के मामले में बंद हुआ है। पुलिस को दी शिकायकत में घायल कैदी नितेश ने बताया कि सुबह के समय वह अपने वकील से बात-चीत करके वापस अपने बैरिक में लौट रहा था। इसी बीच उसे दो कैदियों ने आगे-पीछे से घेर लिया। नितेश कुछ समझ पाता इससे पहले दोनों आरोपितों ने पीड़ित के उपर चाकू एवं सर्जिकल ब्लेड़ से हमला कर दिया।
पीड़ित ने बचने के लिये शोर बचाया। शोर सुनकर जेल के वार्डर मौके पर पहुंचे और घायल को पहले जेल के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे डीडीयू अस्पताल में रेफर कर दिया। नितेश के शरीर के विभिन्न हिस्सों में ब्लेड़ व चाकू के निशान है। वहीं पीड़ित ने हमला करने के वाले कैदियों की पहचान कर बताया कि उसके उपर सन्नी व आशु ने हमला किया है। पुलिस जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और कैदियों से पूछताछ कर रही है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News


Comments