रब ने बना दी जोड़ी, दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की

रब ने बना दी जोड़ी, दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

भागलपुर कहा जाता है कि जोड़िया ऊपर से तय होती हैं।कुछ ऐसा ही पुलिस जिला नवगछिया के अभिया गांव में देखने को मिला। इस शादी में बिना आमंत्रण के ही हजारों लोग शामिल हो गए और दूल्हा दुल्हन के साथ सेल्फी लेने में मस्त हो गया।

04dl_m_196_04052022_1

आप सोच रहे होंगे ऐसी कौन सी अनोखी शादी है। बैंड बाजा और बारात सब कुछ वैसा ही जैसा आमतौर पर शादियों में देखने को मिलता है लेकिन यह शादी आम शादियों से कुछ अलग रही। इस शादी को अनोखी शादी इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की है। यह जोड़ी भी भविष्य की सपने संजोए सात फेरे लेकर जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हो गए।

कहते हैं इस पृथ्वी पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति की जोड़ी भगवान बनाकर भेजती है। यह बात शत प्रतिशत आज साबित हो गया। उल्लेखनीय है कि दुल्हन नवगछिया के अभिया बाजार किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की पुत्री ममता कुमारी 24 वर्ष और दुल्हा मसारु निवासी बिंदेश्वरी मंडल का पुत्र मुन्ना भारती 26 वर्ष के हैं। शादी के बाद वर और वधू दोनों ही काफी खुश नजर आए।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER