खेल भवन में राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू, मेजबान पूर्वी चंपारण का पहले दिन दो स्वर्ण व तीन कांस्य पर कब्जा

खेल भवन में राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू, मेजबान पूर्वी चंपारण का पहले दिन दो स्वर्ण व तीन कांस्य पर कब्जा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पूर्वी चंपारण के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन से मौजूद खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। पहले दिन मेजबान पूर्वी चंपारण के खाते में दो स्वर्ण पदक आएं। इससे पहले डीएम शीर्षत कपिल अशोक, खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

 

मोतिहारी: शहर के राजा बाजार स्थित नव निर्मित खेल भवन में शनिवार से दो दिवसीय राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आगाज हो गया। पहले दिन बालक-बालिका अंडर-14, 17 व 20 तीनों वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी जोरदार प्रतिभा प्रदर्शित की।

 

786

 

पूर्वी चंपारण के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन से मौजूद खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। पहले दिन मेजबान पूर्वी चंपारण के खाते में दो स्वर्ण पदक आएं। इससे पहले डीएम शीर्षत कपिल अशोक, खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

फॉयल इवेंट में अमूल ने पू.चं को दिलाया सोना

अंडर-14 बालक वर्ग - ईपी इवेंट में अमूल पराशर(पूर्वी चंपारण) को स्वर्ण, आदर्श पंकज (पूर्वी चंपारण) को रजत पदक, मो. अब्दुल (पटना) और आयुष कुमार (वैशाली) को कांस्य पदक मिला।  

अंडर- 14 बालिका वर्ग- फॉयल इवेंट में केशर राज को स्वर्ण पदक (पूर्वी चंपारण), आर्शी आनंद (भागलपुर) को रजत पदक, ज्योति कुमार (पूर्वी चंपारण) और अन्वेशा मिश्रा (भागलपुर) को कांस्य पदक प्राप्त हुए। 

अंडर- 14 बालिका वर्ग-  ईपी इवेंट में एंजेला (भागलपुर) को स्वर्ण, माही साहा (वैशाली) को रजत पदक और साक्षी कुमारी (पूर्वी चंपारण) एवं आकृति कुमारी (पूर्वी चंपारण) को कांस्य पदक

अंडर- 14 बालिका वर्ग- सेबर इवेंट में माही चौधरी (पटना) को स्वर्ण, मानवी सिंह (पटना) को रजत पदक, हर्षिता (पूर्वी चंपारण) एवं आइशा शर्मा (पटना) को कांस्य पदक प्राप्त हुए।

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि जिले में खेल को बढ़ावा दिया जा रहा। कबड्डी, रग्बी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, वाटर स्पोर्ट्स, हैंडबॉल आदि खेल में शामिल खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करें, इसकी उन्होंने कामना की।

कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के प्रति बच्चों में रुझान पैदा हो, खेल का कल्चर विकसित करना ही मुख्य उद्देश्य है। खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने खेल के प्रोत्साहन के लिए डीएम को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

पूर्वी चंपारण तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष साजिद रजा, सचिव अशफाक अहमद, संयुक्त सचिव अप्पु कुमार, क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, कबड्डी संघ के सचिव दीपक कश्यप, उपाध्यक्ष जीवेश कुमार सिंह, सचिव अशफाक अहमद, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, सदस्य रवि कुमार, यशवंत सिंह, मुकेश सिंह, राहुल रंजन, परशुराम सिंह, सज्जन कुमार यादव आदि ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की बधाई दी।

 

 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER