1.jpg)
बिग ब्रेकिंग: मधुबन में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने मुखिया पति पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे
मोतिहारी: मधुबन थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मधुबन ब्लॉक के समीप तालिमपुर पंचायत के मुखिया पति प्रेम कुमार को बाइक सवार अपराधियों ने निशाना बनाया। हालांकि, वे बाल-बाल बच गए।
घटना रविवार की देर शाम की है। बताया जाता है कि मधुबन ब्लॉक के समीप बाइक सवार अपराधियों ने मारने के नियत से गोली चलाया। लेकिन, वे छिप गए और एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। घर जाने के दौरान अपराधियों ने निशाना बनाया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खोखा बरामद नहीं हो पाया। रात होने व जंगल की वजह से खोखा बरामद नहीं हो पाया है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले बाइक पर सवार तीन अपराधी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। गोली चलने की आवाज पर लोगों की भीड़ जुट गई।
शोर-गुल होने पर अपराधी ब्लॉक के सीधे भाग निकलें। पुलिस घटना के पीछे की वजहें जानने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस ने बताया है कि घटना की जांच की जा रही है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News


Comments